अागरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में घुसी बोलेरो, आठ की मौत, तीन गंभीर
तिर्वा कोतवाली के अलीनगर गांव के सामने तेज रफ्तार बोलेरो पीछे से ट्रक में घुस गई। इसमे आठ लोगो की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
कन्नौज (जेएनएन)। कन्नौज के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से राजस्थान प्रान्त के अलवर जिला के बानपुर निवासी 11 लोग दर्शन करने के नीमसार मिश्रक बोलेरो से जा रहे थे। बुधवार तड़के 3.50 बजे पर तिर्वा कोतवाली के अलीनगर गांव के सामने तेज रफ्तार के कारण बोलेरो पीछे से ट्रक में घुस गई। इसमे आठ लोगो की मौत और चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस से शव मेडिकल कालेज के पोस्टमार्टम हाउस में रख दिए और तीन घायलों को भर्ती कराया। यहां पर घायलों की हालात गंभीर बनी हुई थी। उनको मेडिकल कालेज से कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी। घायल चालक की जानकारी पर परिजनों को सूचना भेज दी गई।
*घायलों के नाम*
1-पप्पू कुमार यादव पुत्र सुल्तान सिंह (43) निवासी बानपुर थाना बानपुर जनपद अलवर, राजस्थान (चालक)
2- साहिल पुत्र राजू (5)
3- अंकित पुत्र राजू (11)
*मृतकों के नाम*
1-राजू पुत्र घासीराम
2- राजू पुत्र रामजी लाल
3- विद्या देवी पत्नी उमराव
4- संतोष देवी पत्नी घासीराम
5- शालू पुत्री राजेन्द्र
6- रत्याली राम पुत्र राजेन्द्र सिंह।
दो के नाम नहीं पता चल सके।
बरातियों से भरी कार पुलिया तोड़ रजबहा में गिरी, नौ जख्मी
कन्नौज। तेज रफ्तार के कारण बरातियों से भरी कार रजबहा की पुलिया तोड़ कर नीचे जा गिरी। इसमें कार सवार नौ बराती घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां पर दो की हालत गंभीर होने से कानपुर रेफर कर दिया गया।
मंगलवार को मैनपुरी जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरेसा गांव निवासी मलिखान के पुत्र पंकज की बरात कन्नौज जा रही थी। बरात के वाहन सौरिख होते हुए कन्नौज जा रहे थे। सौरिख-इंदरगढ़के बीच अर्जुनपुर पुलिया पर कार तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गई और रजबहा की पुलिया तोड़कर नीचे जा गिरी।
इसमें कार सवार धनपाल पुत्र उमेश, रामू, रिंकू, बिंदु पुत्रगण जसवंत, विक्रम पुत्र संतोष, अंकित, अंशुल पुत्र अनार सिंह, पिंकू पुत्र जय सिंह, रोहित पुत्र रामविलास घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने बचाव किया और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां पर अंकित व अंशुल की हालत गंभीर बनी हुई थी। डॉक्टरों ने उपचार के बाद दोनों को कानपुर रेफर कर दिया।