Move to Jagran APP

भाकियू कार्यकर्ताओं ने घेरा लखनऊ नगर निगम का मुख्यालय, भारी पुलिस बल तैनात

नगर निगम की जमीनों को प्रॉपर्टी डीलरों को बेचे जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन अवध के पदाधिकारियों ने गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय को घेर लिया। घेराव से नगर निगम मुख्यालय में कामकाज भी प्रभावित हो गया सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया है।

By Vikas MishraEdited By: Published: Thu, 18 Nov 2021 02:41 PM (IST)Updated: Thu, 18 Nov 2021 02:41 PM (IST)
भाकियू कार्यकर्ताओं ने घेरा लखनऊ नगर निगम का मुख्यालय, भारी पुलिस बल तैनात
किसानों के घेराव से नगर निगम मुख्यालय में कामकाज भी प्रभावित हो गया।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। नगर निगम की जमीनों को प्रॉपर्टी डीलरों को बेचे जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन अवध के पदाधिकारियों ने गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय को घेर लिया। किसानों के घेराव से नगर निगम मुख्यालय में कामकाज भी प्रभावित हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया है। किसानों का आरोप था कि प्रधानमंत्री आवास योजना में डूडा द्वारा अपात्र लोगों योजना का लाभ दिया जा रहा है। इसमें नगर निगम के लेखपाल और डूडा के सर्वेयर ने दो हजार रुपये से लेकर दस हजार की रिश्वत ली और अपात्र लोगों की पात्र रिपोर्ट लगा दी प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे हैं।

loksabha election banner

यूनियन के अध्यक्ष राजू गुप्ता का कहना था कि नगर निगम के तहसीलदार और लेखपाल मिलकर सरकारी जमीनों को बेच रहे हैं शिकायतों के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है इस कारण बेकसूर लोग प्रॉपर्टी डीलरों से सरकारी जमीन खरीद कर फस रहे हैं किसान यूनियन ने कई उदाहरण दिए जिसमें सरकारी जमीनों को बेचा गया और उस पर मकान बन गए हैं इसमें तालाब भी शामिल हैं किसान यूनियन सफाई व्यवस्था और व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा किया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.