Move to Jagran APP

भाजपा का आज से तीन दिवसीय बूथ चलो अभियान,शामिल होंगे योगी, राजनाथ और महेंद्र

इस दौरान मतदाता सूची का पुनरीक्षण, सदस्यता एवं बूथ समितियों का पुनर्गठन को प्राथमिकता दी जाएगी। इन्हें 21 सदस्यीय बूथ समिति पुनर्गठन का कार्य भी पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है।

By Ashish MishraEdited By: Published: Fri, 05 Oct 2018 09:29 AM (IST)Updated: Fri, 05 Oct 2018 09:29 AM (IST)
भाजपा का आज से तीन दिवसीय बूथ चलो अभियान,शामिल होंगे योगी, राजनाथ और महेंद्र
भाजपा का आज से तीन दिवसीय बूथ चलो अभियान,शामिल होंगे योगी, राजनाथ और महेंद्र

लखनऊ (जेएनएन)। भाजपा का तीन दिवसीय बूथ चलो अभियान शुक्रवार से शुरू हो रहा है। यह अभियान रविवार तक चलेगा और इसमें संगठन और सरकार के प्रमुख लोग शामिल होकर एक लाख 64 हजार बूथों पर लोकसभा चुनाव के मिशन का श्रीगणेश करेंगे।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गुरुवार को बताया कि इस अभियान में उनके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा, मंत्री, सांसद, विधायक, संगठन के पदाधिकारी, नगर प्रमुख, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, निगमों के चेयरमैन और आयोगों के अध्यक्ष बूथों पर जाएंगे। इस दौरान मतदाता सूची का पुनरीक्षण, सदस्यता एवं बूथ समितियों का पुनर्गठन को प्राथमिकता दी जाएगी। इन्हें 21 सदस्यीय बूथ समिति पुनर्गठन का कार्य भी पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि तीन दिवसीय बूथ चलो अभियान के तहत सात अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में रहेंगे जबकि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय छह अक्टूबर को वाराणसी जिले के रूपचंदपुर बूथ और सात अक्टूबर को चंदौली में रहेंगे। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल पांच अक्टूबर को अंबेडकरनगर एवं छह अक्टूबर को लखनऊ में रहेंगे।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य छह और सात अक्टूबर को इलाहाबाद और डॉ. दिनेश शर्मा पांच और छह अक्टूबर को लखनऊ में रहेंगे। इसी तरह सांसदों, विधायकों और मंत्रियों के लिए भी अलग-अलग जिले आवंटित किए गए हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.