Move to Jagran APP

अमेठी में बैरिकेडिंग तोड़ कांग्रेस कार्यालय में घुसे भाजपाई, कार्यकर्ताओं में जमकर हुई तकरार

अमेठी में भाजपा ने राहुल गांधी पर किसानों की जमीन हथियाने का लगाया आरोप कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा ने किया प्रदर्शन।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Wed, 04 Mar 2020 04:21 PM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2020 08:04 AM (IST)
अमेठी में बैरिकेडिंग तोड़ कांग्रेस कार्यालय में घुसे भाजपाई, कार्यकर्ताओं में जमकर हुई तकरार
अमेठी में बैरिकेडिंग तोड़ कांग्रेस कार्यालय में घुसे भाजपाई, कार्यकर्ताओं में जमकर हुई तकरार

अमेठी, जेएनएन। सम्राट साइकिल फैक्ट्री की जमीन को लेकर जारी घमासान का जिन्न बुधवार को एक बार फिर बाहर आ गया। भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर किसानों की जमीन हथियाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय पर हुए प्रदर्शन के दौरान भाजपाइयों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल को संबोधित मांग पत्र जिसमें सोनिया, राहुल व प्रियंका की फोटो छपी है उसे कार्यालय की दीवारों पर चस्पा किय। पंपलेट पर नीचे विस्थापित कृषक संघर्ष समिति कौहार के अध्यक्ष के साथ ही दस किसानों के नाम भी अंकित हैं। इस बीच कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं में तू तकरार भी हुई। पुलिस ने किसी तरह से मामले को संभाला। 

loksabha election banner

गौरीगंज शहर के मटियारी भवन से सुबह 11 बजे के करीब भाजपाई जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी की अगुवाई में सड़क पर उतरकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय पहुंचे। जहां पुलिस ने भाजपाइयों को कांग्रेस कार्यालय की ओर जाने से मना किया। नारेबाजी करते हुए उत्साहित कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बैरीकेडिंग को तोड़कर कार्यालय में दाखिल हो गए। इस बीच कांग्रेस के लोग भी सामने आ गए। दोनों तरफ से कुछ क्षण बातचीत हुई और उसके बाद दोनों ओर से नारेबाजी होने  लगी। पंद्रह मिनट तक कांग्रेस कार्यालय के सामने अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मांग पत्र चस्पा करने के बाद भाजपाई राहुल गांधी पर किसानों की जमीन राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट के बहाने हथियाने का आरोप लगाते हुए तत्काल जमीन किसानों को वापस करने की मांग की।

प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित, महामंत्री केशव सिंह, पूर्व विधायक तेजभान सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय, गिरीश शुक्ला, राम प्रसाद मिश्रा, विजय किशोर तिवारी, प्रवीण सिंह, दयाशंकर यादव, हिंदेश सिंह, राजीव सिंह, अवधेश सिंह, महेश प्रताप सिंह, चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी, दलजीत सिंह, विवेक महेश्वरी सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे। 

कांग्रेस का इतिहास ही किसान विरोधी : दुर्गेश 

भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास ही किसान विरोधी रहा है। आज कांग्रेस किसानों का मसीहा होने का ढोंग कर रही है। जिले में राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम सम्राट साइकिल में विस्थापित किसानों की हड़पी हुई जमीन तत्काल  वापस कर देनी चाहिए। राहुल सोनिया और प्रियंका का अमेठी में कोई स्थायी ठिकाना नहीं है और अमेठी की जनता ने उन्हें पूरी तरह से नकार दिया है। 

किसानों की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस : प्रदीप 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि पार्टी किसानों की लड़ाई लड़ रही है और यहां भाजपा के  लोग कांग्रेस से लड़ रहे हैं। भाजपा के कुछ लोगों ने जबरन कांग्रेस के गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और विरोध में नारेबाजी की। जो गलत परंपरा है। हमें बताकर आते तो हम उनका मांग पत्र जरूर लेते। कांग्रेस किसान जन जागरण अभियान के तहत पूरे प्रदेश में किसानों के हक के लिए लड़ाई लड़ रही है जो आगे भी जारी रहेगी। 

दशक भर से चल रहा है विवाद 

गौरीगंज के कौहार में स्थित सम्राट साइकिल फैक्ट्री की जमीन को लेकर पिछले एक दशक से विवाद चल रहा है। 80 के दशक में कौहार में सम्राट के नाम से साइकिल बनाने की फैक्ट्री स्थापित हुई जो 90 के दशक में बंद हो गई। देनदारी को लेकर सम्राट फैक्ट्री के मालिक जैन बंधु पर बैंक ने कोर्ट केस किया। जिसके बाद यह जमीन नीलामी में  राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम आ गई। 2012 से ही जमीन को लेकर किसानों ने आंदोलन शुरू कर रखा है। पिछले छह सालों में कई बार सम्राट की जमीन को लेकर प्रदर्शन हो चुके हैं। किसानों का कहना है कि कारखाना नहीं चलाना है तो उनकी जमीन उन्हें वापस कर दी जाय।  इस मामले को केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी के साथ ही कौहार के मंच से सीएम योगी आदित्यनाथ भी उठा चुके हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.