विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राज्यसभा जाएंगे यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, बीजेपी ने बनाया उम्मीवार

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
Published: Sun, 03 Sep 2023 03:09 PM (IST)Updated: Sun, 03 Sep 2023 03:24 PM (IST)

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में खाली हुए राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवार का रविवार को एलान कर दिया ...और पढ़ें

पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, खाली सीट पर उम्मीदवार का किया एलान
पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, खाली सीट पर उम्मीदवार का किया एलान

HighLights

  1. राज्यसभा जाएंगे उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा
  2. बीजेपी ने यूपी में खाली राज्यसभा सीट के किया उम्मीदवार का एलान
  3. भाजपा सांसद हरद्वार दुबे के निधन के बाद यह सीट हुई थी खाली

जागरण ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में खाली हुए राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवार का रविवार को एलान कर दिया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को राज्यसभा उपचुनाव का प्रत्याशी घोषित किया है।

बता दें चुनाव आयोग ने पिछले महीने ही यूपी की खाली सीट पर चुनाव का एलान किया था। बीजेपी सांसद हरद्वार के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी।

यूपी की इस सीट पर 15 सितंबर को चुनाव होना है। बता दें क‍ि हरद्वार दुबे (राज्यसभा सदस्‍या भाजपा) का 26 जून को निधन हो गया था। राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल नवंबर, 2026 में समाप्त होना था। स्थापित प्रथा के अनुसार, मतगणना 15 सितंबर को शाम 4 बजे मतदान समाप्त होने के एक घंटे बाद होगी।

2022 में भाजपा को मिला था प्रचंंड बहुमत

2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला था। भाजपा को मिले बहुमत के कारण ही राज्यसभा में दिनेश शर्मा का चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। साथ ही हरद्वार दुबे की तरह ही दिनेश शर्मा भी ब्राह्मण प्रत्याशी हैं। बता दें दिनेश शर्मा ने 2017-22 तक तक योगी आदित्यनाथ की सरकार में उपमुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।