Move to Jagran APP

चुनावी समीकरणों को लेकर आज लखनऊ प्रदेश कार्यालय में मंथन करेगी भाजपा

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं का रविवार को पाठ होगा, जबकि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से 25 सितंबर तक सेवा सप्ताह शुरू होगा।

By Ashish MishraEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 01:09 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 01:09 PM (IST)
चुनावी समीकरणों को लेकर आज लखनऊ प्रदेश कार्यालय में मंथन करेगी भाजपा
चुनावी समीकरणों को लेकर आज लखनऊ प्रदेश कार्यालय में मंथन करेगी भाजपा

लखनऊ (जेएनएन)। लोकसभा चुनाव को लेकर जातीय और क्षेत्रीय समीकरण दुरुस्त करने के साथ ही अपनी कार्ययोजना को जमीन पर उतारने के लिए भाजपा शुक्रवार को मंथन करेगी। भाजपा मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा क्षेत्रीय अध्यक्ष और क्षेत्रीय संगठन मंत्री तथा मोर्चों के अध्यक्ष आमंत्रित किये गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं का रविवार को पाठ होगा, जबकि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से 25 सितंबर तक सेवा सप्ताह शुरू होगा।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल शुक्रवार को मुख्यालय में संगठन के पदाधिकारियों से विमर्श करेंगे। इस बैठक में भाग लेने के लिए खासतौर से भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव आ रहे हैं। बूथ समितियों के गठन से लेकर नए मतदाता बनवाने जैसे कार्यों की समीक्षा होगी। खासतौर पर 16 सितंबर, रविवार को प्रदेश भर में काव्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन होगा।

इस आयोजन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं का पाठ स्थानीय कवि करेंगे। इस कार्यक्रम के जरिये पूरे प्रदेश को अटलमय बनाया जाएगा और उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही मुहिम पर भी चर्चा होगी। सोमवार को प्रधानमंत्री का जन्मदिन है। मोदी वाराणसी में अपना जन्मदिन मनाएंगे लेकिन, भाजपा सरकार और संगठन की ओर से सबको अलग-अलग जिम्मेदारी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय समेत संगठन के पदाधिकारी और सरकार के मंत्री अलग-अलग कार्यक्रमों में भेजे जाएंगे। सेवा सप्ताह में भाजपा स्वास्थ्य और स्वच्छता समेत कई कार्यक्रमों को गति देगी। रविवार को भाजपा के कोर ग्रुप की भी एक बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में भी कई अहम फैसले हो सकते हैं। संगठन की बैठक में सभी इकाइयों के गठन की भी समीक्षा होगी।

मोर्चों में भी युवा शाखा बनाने पर विमर्श

भाजपा किसान मोर्चा की केंद्रीय इकाई में युवा शाखा का भी गठन पहली बार किया गया है। उत्तर प्रदेश में भी भाजपा किसान मोर्चा की युवा शाखा बनाने पर विमर्श हो सकता है। इसके अलावा किसान मोर्चा में महिला शाखा का भी गठन किया जा सकता है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.