Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश में इस बार भी हार रही है भाजपा : राज बब्बर

राज बब्बर ने दावा किया कि 2017 यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी हार रही है। उन्होंने कहा कि मैं तो हर जगह पर जनता से अपील करूंगा कि यह लोग धोखा देने वालों को दुबारा न चुने।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 04 Nov 2016 02:02 PM (IST)Updated: Fri, 04 Nov 2016 06:24 PM (IST)
उत्तर प्रदेश में इस बार भी हार रही है भाजपा : राज बब्बर

लखनऊ (जेएनएन)। कांग्रेस प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर को भरोसा है कि भारतीय जनता पार्टी को 2017 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से शिकस्त मिलेगी। कांग्रेस नेता ने आज लखनऊ एक चैनल के साथ बातचीत में यह घोषणा की।

loksabha election banner

राज बब्बर ने दावा किया कि 2017 यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी हार रही है। उन्होंने कहा कि मैं तो हर जगह पर जनता से अपील करूंगा कि यह लोग धोखा देने वालों को दुबारा न चुने।

पढ़ें- पीएम मोदी को नहीं सुनाई दे रही मुसलमानों की आह : मुनव्वर राना

राज बब्बर ने कहा कि मुझे भरोसा भी है कि जनता इस बार सही विकास के रास्ते पर चलेगी। फिल्म अभिनेता से नेता बने राज बब्बर ने कहा कि वह मुसलमानों को कोई सलाह नहीं देना चाहते वे जो भी विचार करेंगे वो अच्छा ही होगा।

पढ़ें- राहुल गांधी व अरविंद केजरीवाल सियासी पाखंड के पासवर्ड : नकवी

राज बब्बर ने केंद्रीय मंत्री वीके सिंह को इलाज की सलाह भी दी है। उन्होंने कहा जनरल वीके सिंह का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है उन्हें इलाज की जरुरत है। दरअसल राज बब्बर वीके सिंह के उस बयान का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था आत्महत्या करने वाला रिटायर्ड फौजी राम किशन ग्रेवाल कांग्रेसी था और उसने पंजे के निशान पर सरपंच का चुनाव भी लड़ा था। राजबब्बर ने कहा वीके सिंह को पता नहीं है कि सरपंच का चुनाव पार्टी सिंबल पर कभी भी नहीं लड़ा जाता।

पढ़ें- नकवी बोले, पाकिस्तान आतंकवाद का जनक, बेनकाब हुुई पाक की करतूत

प्रियंका को जितना समय मिलेगा उतना प्रचार करेंगी

राज बब्बर ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी के प्रचार करने पर पार्टी में उनसे चर्चा हुई है। वह पार्टी का प्रचार करने के लिए तैयार भी हैं। उन्हें जितना समय मिलेगा उसका कांग्रेस पार्टी भरपूर इस्तेमाल करेगी। राज बब्बर ने कहा कि अभी यह तय नहीं है कि प्रियंका गांधी कब तथा कितने क्षेत्र में प्रचार चुनाव प्रचार करेंगी। राजबब्बर ने कहा कि प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार के मैदान में आने से निश्चित रूप से पार्टी कार्यकर्ताओं में उर्जा का संचार होगा।

पढ़ें- सपा की “बदहाल विकास यात्रा ” में दबंग और हुड़दंगी : मायावती

रीता बहुगुणा डरपोक नेता

राज बब्बर ने हाल ही में कांग्रेस को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाली रीता बहुगुणा जोशी को डरपोक नेता बताया। राज बब्बर ने कहा कि हार के डर की वजह से रीता बहुगुणा भाजपा में शामिल हो गई हैं। रीता जी को डर था कि जहां से वह इस बार भी विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी वहां से समाजवादी पार्टी का एक मजबूत चेहरा चुनाव लड़ रहा है।

पढ़ें- मुख्यमंत्री अखिलेश परिवार की कलह छोड़कर डेंगू से निपटे : मायावती

सपा ने यहां से मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को मैदान में उतारा है। ऐसी स्थिति में उन्हें लगा की वे जीत नहीं पाएंगी, इसी डर की वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ी।

राज बब्बर ने रीता बहुगुणा के इन आरोपों को भी खारिज कर दिया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कई बार कहने पर भी रीता को समय नहीं दे रहे थे। राज बब्बर ने कहा रीता बहुगुणा दो बार प्रदेश अध्यक्ष बनी तो किसकी सहमती से बनीं, जाहिर है राहुल गांधी की सहमति से ही बनीं।

पढ़ें- कश्मीर घाटी में संघ का एजेंडा थोपने की कोशिश : मायावती

अभी गठबंधन पर कुछ तय नहीं

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी ऐसा कुछ भी नहीं हैं। कांग्रेस कभी गिनतियों के लिए गठबंधन नहीं करती। अगर ऐसी कोई जरुरत महसूस होगी तो गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कभी राजनीति की वजह से फैसले लेने पड़ते हैं तो कभी लोकनीति की वजह से। पार्टी में अभी कोई गठबंधन को लेकर बात नहीं है।

पढ़ें- अखिलेश की रथयात्रा से दूर शिवपाल बोले, संगठन की तुलना सरकार से न करें

प्रशांत किशोर और मुलायम सिंह की नई दिल्ली में मुलाकात को उन्होंने व्यक्तिगत बताया। राज बब्बर ने कहा प्रशांत किशोर कांग्रेस के रणनीतिकार हैं। गठबंधन पर कोई कन्फ्यूजन नहीं है। प्रशांत कांग्रेस की राजनीतिक विचार को बढ़ाने के लिए आगे आए हैं।

पढ़ें- मैं तो रथ पर निकल रहा हूं..आगे पार्टी और जनता जाने-अखिलेश

राहुल गांधी की रैली से र्लोगों में उत्साह

राज बब्बर ने कहा कि 27 साल यूपी बेहाल और किसान यात्रा पर कांग्रेस को जोरदार समर्थन मिला है। राहुल गांधी की किसान यात्रा को बेहद सफल रही है। दोनों यात्राओं को भरपूर जनसमर्थन मिला है।

देखें तस्वीरें : अखिलेश यादव की विकास से विजय की ओर यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

राहुल ने यात्रा के दौरान किसानों की आवाज उठाई। कांग्रेस हमेशा से किसानों और गरीबों की आवाज उठती रही है। हमने जो वादा किया है उसे भी सरकार बनने के बाद पूरा करेंगे।

पढ़ें- इंदिरा जयंती से कांग्रेस साधेगी पूर्वाचल की राजनीति, अानन्द भवन में तैयारियां जोरों पर

सपा की रजत जयंती

समाजवादी पार्टी के कल होने वाली रजत जयंती समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलने की बाबत राज बब्बर ने कहा कि मैं तो कल शाम को ही लखनऊ आया हूं।

पढ़ें- कल्याण सिंह जैसी सरकार का वादा करने वाले शाह माफी मांगे : मायावती

पार्टी कार्यालाय को अगर निमंत्रण भेजा गया हो तो मुझे नहीं मालूम, अभी जब पहुंचूंगा तो देखूंगा। रजत जयंती समारोह में निमंत्रण मिलने के बाद जाने के बारे में उन्होंने कहा कि निमंत्रण मिलने पर विचार करूंगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.