विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में भ्रामक नैरेटिव की तुरंत काट करेगी भाजपा की रिस्पांस टीम, इंटरनेट मीडिया पर बढ़ेगी सक्रियता

Published: Thu, 10 Sep 2026 09:56 PM (IST)

भाजपा ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए विपक्ष के भ्रामक नैरेटिव का मुकाबला करने हेतु त्वरित प्रतिक्रिया दल (Quick Response Team) बनाने की रणनीति तैयार की है।

भ्रामक नैरेटिव की तुरंत काट करेगी भाजपा की रिस्पांस टीम।

भ्रामक नैरेटिव की तुरंत काट करेगी भाजपा की रिस्पांस टीम।

HighLights

  1. विपक्ष के भ्रामक नैरेटिव पर क्विक रिस्पांस टीम देगी तुरंत जवाब।

  2. भाजपा कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर सरकार की योजनाएं पहुंचाएंगे।

  3. भाजपा नैरेटिव सेटर बनेगी, नकारात्मक प्रचार का प्रभावी खंडन करेगी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा विरोधी दलों के नैरेटिव में घिरकर चुनावी युद्ध हार गई, जिसकी तड़प अब तक है। राजनीतिक मानचित्र पर देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव छह माह दूर है, जहां भाजपा कार्यशालाओं के जरिए कार्यकर्ताओं को चुनावी प्रबंधन में पारंगत बना रही है।

गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित मीडिया विभाग की प्रदेश कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि हमें नैरेटिव फालोअर नहीं बल्कि नैरेटिव सेटर बनना होगा। विपक्ष के झूठे एवं नकारात्मक दुष्प्रचार का समय से जबाब देने के लिए क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया जाएगा।

पंकज चौधरी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा विपक्ष द्वारा फैलाये जा रहे नकारात्मक एवं भ्रामक नैरैटिव की काट के लिए नई रणनीति पर काम करना होगा।

विपक्ष झूठ, फरेब और अफवाहों के माध्यम से नकारात्मक वातावरण बनाएगा, जिसका प्रभावी एवं सत्य जवाब देना होगा। प्रतिबद्धता के साथ सोशल मीडिया के प्रत्येक प्लेटफॉर्म पर संगठन को सक्रिय रहना होगा।

कहा कि विपक्ष के पास झूठ, भ्रम और अफवाहों का एजेंडा है, जबकि भाजपा के पास लोकप्रिय एवं दूरदर्शी नेतृत्व, लोककल्याणकारी योजनाएं और लोकमंगल की भावना से प्रेरित विचारधारा है। प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि बूथ तक के कार्यकर्ता को डिजिटली पारंगत किया जा रहा है।

इंटरनेट मीडिया केवल संदेश प्रसारित करने का माध्यम नहीं है बल्कि जनता से निरंतर संवाद का मंच है। राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के ने कहा कि कार्यकर्ता डिजिटली मुखर एवं सक्रिय हों। बडी संख्या में युवाओं को अपने साथ जोड़ना होगा।

यह भी पढ़ें- यूपी कृषि विजन: 2047 तक 27 प्रतिशत कृषि भूमि पर प्राकृतिक खेती का लक्ष्य