भाजपा 26 अक्टूबर को मनाएगी महर्षि वाल्मीकि का प्राकट्योत्सव, जन-जन तक पहुंचेंगे विचार
भाजपा 26 अक्टूबर को लखनऊ में महर्षि वाल्मीकि का प्राकट्योत्सव मनाएगी। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं से वाल्मीकि जी ...और पढ़ें

यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी। (तस्वीर- फाइल)
HighLights
भाजपा 26 अक्टूबर को लखनऊ में प्राकट्योत्सव मनाएगी।
पंकज चौधरी ने वाल्मीकि जी के विचारों को फैलाने का आह्वान किया।
यह आयोजन भारतीय संस्कृति और सामाजिक समरसता को बढ़ाएगा।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा 26 अक्टूबर को लखनऊ में महर्षि वाल्मीकि का प्राकट्योत्सव मनाएगी। रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजन के पोस्टर का विमोचन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से समारोह की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के विचारों, ज्ञान और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है।
चौधरी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मर्यादा, धर्म, कर्तव्य, करुणा और आदर्श जीवन के शाश्वत संदेश समाज तक पहुंचाए। प्राकट्योत्सव भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. राहुल कुमार वाल्मीकि, मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला, मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह और प्रदेश मीडिया सह संयोजक हिमांशु दुबे उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- अष्टमी या नवमी... कब खोलें शारदीय नवरात्र का व्रत? यहां दूर करें अपना कन्फ्यूजन
