Move to Jagran APP

भाजपा ने 'मैं भी चौकीदार' अभियान के जरिये विपक्ष पर साधा निशाना

दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैं भी चौकीदार अभियान का हिस्सा बने और उन्होंने प्रदेश की सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों में सीधा संवाद किया।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Sun, 31 Mar 2019 09:11 PM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2019 09:13 PM (IST)
भाजपा ने 'मैं भी चौकीदार' अभियान के जरिये विपक्ष पर साधा निशाना
भाजपा ने 'मैं भी चौकीदार' अभियान के जरिये विपक्ष पर साधा निशाना

लखनऊ, जेएनएन। भाजपा ने रविवार को 'मैं भी चौकीदार' अभियान के जरिये भ्रष्टाचार पर वार किया और विपक्ष को निशाने पर ले लिया। खासतौर से कांग्रेस के 'चौकीदार चोर है' नारे के जवाब में भाजपा ने मोदी के पक्ष में हर वर्ग को खड़ा करने की पहल की। दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अभियान का हिस्सा बने और उन्होंने प्रदेश की सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों में सीधा संवाद किया।

loksabha election banner

रविवार को शाम पांच बजे आयोजित इस अभियान में भाजपा सरकार और संगठन के प्रमुख लोगों के अलावा इंजीनियर, डॉक्टर, शिक्षाविद, समाजसेवी और हर वर्ग के अगुवा चौकीदार बने। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ-आगरा जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय झांसी में और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य में लखनऊ में शामिल हुए।

भाजपा ने संगठन के प्रदेश और क्षेत्रीय पदाधिकारियों के अलावा सरकार के मंत्रियों के लिए भी लोकसभा क्षेत्र आवंटित किये थे। भाजपा ने इस आयोजन के जरिये उत्तर प्रदेश में विपक्षी दलों पर हमला किया और मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए एक मुहिम चलाई। आयोजन का मकसद यह था कि प्रधानमंत्री का संदेश लेकर भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता चौकीदार के रूप में जनता के बीच उपस्थित है। इस अभियान में गरीबों, मजदूरों और कामगारों को भी मौका दिया गया।

उत्तर प्रदेश में लोकसभा के चुनाव प्रभारी बनाये गए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा वित्त राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ल के साथ गाजियाबाद में मौजूद थे। इस आयोजन के पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बिजनौर और बागपत की रैलियों से पार्टी का माहौल बनाया और विपक्षी दलों पर खूब बरसे थे।

भाजपा ने अपनी इस आक्रामकता के जरिये जहां विपक्ष को कठघरे में खड़ा किया वहीं कांग्रेस की ओर से लगातार उछाले जा रहे 'चौकीदार चौर है' नारे का जबर्दस्त जवाब भी दे दिया। सपा-बसपा गठबंधन अभी प्रचार में बहुत सक्रिय नहीं है लेकिन, कांग्रेस खासतौर से प्रियंका वाड्रा ने माहौल गर्माया है। इस अभियान के जरिये भाजपा ने मोदी के साथ हर वर्ग को खड़ा करने की पहल की। 

देश चौकीदार के हाथों में सुरक्षित

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि मैं भी चौकीदार अभियान अब जनांदोलन का रूप ले चुका है। आज देश चौकीदार के हाथ में सुरक्षित है। मोदी ने पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ देश की सेवा की है। हम सब भाजपा के कार्यकर्ता चौकीदार के रूप में मोदी की सरकार पुन: देश में पूर्ण बहुमत के साथ लाएंगे। हर नागरिक मोदी के साथ चौकीदार के रूप में देश की समृद्धि और विकास के लिए आगे बढ़ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.