Move to Jagran APP

सीतापुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- सपा, बसपा और कांग्रेस पार्टियां लूटने के लिए बनाती हैं सरकार

BJP State President Swatantra Dev Singh in Sitapur भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रेउसा ब्लॉक के आजादनगर में ग्राम चौपाल को किया संबोधित। लोगों से लगवाए भारत माता की जय के नारे कहा- यहीं से हो बंगाल की विजय का शंखनाद।

By Rafiya NazEdited By: Published: Sat, 13 Mar 2021 12:03 PM (IST)Updated: Sat, 13 Mar 2021 12:03 PM (IST)
सीतापुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- सपा, बसपा और कांग्रेस पार्टियां लूटने के लिए बनाती हैं सरकार
लोगों से लगवाए भारत माता की जय के नारे, कहा- यहीं से हो बंगाल की विजय का शंखनाद।

सीतापुर, जेएनएन। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को जिले के दौरे पर थे। उन्होंने रेउसा ब्लॉक की गोलोककोडऱ ग्राम सभा के आजादनगर मजरा में चौपाल को संबोधित किया। इस दौरान सपा, बसपा व कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ये पार्टियां लूटने के लिए सरकार बनाती हैं और वंशवाद-परिवारवाद को खुशहाल बनाती हैं। 

loksabha election banner

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा गरीबों की सेवा के लिए सरकार बनाती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मोदी-योगी की तुलना तपस्वी और त्यागियों से की। कहा, कि ये गरीबों की सेवा करते हैं। दोनों विकास पुरुष हैं। भ्रष्टाचार पर इन दोनों ने कड़ा वार किया है। विकास के ही कारण आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। अयोध्या और दुबई में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 40 लाख प्रधानमंत्री आवास बन चुके हैं। शौचालय, किसान सम्मान निधि, उज्जवला गैस, आयुष्मान कार्ड प्रत्येक परिवार को देने का अभियान चल रहा है। आने वाले वर्षों में पूरा प्रदेश विकास की ओर गतिशील होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सेवता विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ के स्थाई समाधान को लेकर डेढ़ करोड़ रुपये दिए गए हैं। यहां अग्निशमन केंद्र सहित सड़कों का जाल बिछाया गया है। रेउसा चौराहे को अटल चौक के रूप में विकसित किया जाएगा। बाढ़ का स्थायी समाधान इस क्षेत्र के लिए प्राथमिकता है। प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों से भारत माता के जोरदार नारे लगवाए। कहा नारा इतनी तेज लगाइए कि बंगाल की विजय का शंखनाद इस क्षेत्र से हो जाए। 

दी सीख, बच्चों से न मंगाएं गुटखा: प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित ग्रामीणों से अपील की लोग अपनी पत्नी पर हाथ ना उठाएं। बच्चों से गुटका न मंगाए, गरीबों पर जुल्म न करें। माता पिता की सेवा करें। लोगों से कहा प्रत्येक परिवार गाय पाले व दूध पिए। स्वच्छता व पौधारोपण को बढ़ावा दें। इससे पूर्व ग्राम चौपाल को जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, सांसद राजेश वर्मा ने भी संबोधित किया। विधायक ज्ञान तिवारी ने कहा कि चौपाल का संदेश जिले के साथ पूरे प्रदेश में जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने बाबा निर्मल दास व पूर्व विधायक किशोरीलाल का माल्यार्पण कर पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

जगह-जगह स्वागत: प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर हरगांव में विधायक शशांक त्रिवेदी, सुरेश राही समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद लहरपुर, तंबौर और रेउसा में भी भाजपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। 

 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.