Move to Jagran APP

'नेहरू खानदान ने किया देश का अपमान', सीएए जागरुकता कार्यक्रम में बोले स्वतंत्र देव सिंह

सीएए जागरुकता रैली में स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना बोले-- नेहरू ने कहा था गधा कह लो पर ह‍िंदू न कहो

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sat, 08 Feb 2020 06:49 PM (IST)Updated: Sat, 08 Feb 2020 09:12 PM (IST)
'नेहरू खानदान ने किया देश का अपमान', सीएए जागरुकता कार्यक्रम में बोले स्वतंत्र देव सिंह
'नेहरू खानदान ने किया देश का अपमान', सीएए जागरुकता कार्यक्रम में बोले स्वतंत्र देव सिंह

हरदोई, जेएनएन। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस को निशाने पर लिया। कहा कि नेहरू खानदान ने ही देश का सबसे ज्यादा अपमान किया। सीएए को लेकर जागरूकता अभियान में भाजपा कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज कांग्रेसी कहते हैं कि देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है, प्रजातंत्र की हत्या हो रही है। सीएए जैसे उपब्धियों के भरे कानून का विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू को एक मत नहीं मिला था। फिर भी वह जबरदस्ती प्रधानमंत्री बन गए। यही नहीं गो आंदोलन में संतों पर कांग्रेस ने ही गोलियां चलवाईं।

loksabha election banner

सिखों का इंदिरागांधी ने कत्लेआम कराया। राजीव गांधी के शासनकाल में उनके गले में टायर बांधकर जिंदा जला दिया गया। सोनिया गाँधी कहती हैं कि राम क्या हैं। उन्होंने भाजपा का गौरवशाली इतिहास बताते हुए कहा कि भाजपा तो संतों की पार्टी है। प्रधानमंत्री अपने परिवार की भतीजी को स्कूटी नहीं खरीदते। उन्हें गरीबों को पक्के मकान की चिंता है। प्रदेश अध्यक्ष ने सपा-बसपा को भी घेरा। कहा कि दोनों ही पार्टियों ने उत्तर प्रदेश को निपटाने का काम किया है। सपा केवल परिवार और वंशवाद की राजनीति करती है। कोई आजमगढ़ से चुनाव लड़ता है तो कोई मैनपुरी और शिकोहाबाद, बदायूं से। किसी भी यादव को आगे नहीं बढ़ाया। जबकि भाजपा में युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष ही यादव है। वहीं इससे पहले आर्य कन्या डिग्री कालेज में छात्राओं को सीएए को प्रति जागरूक कर कहा कि वह उनके आगे शीश झुकाते हैं वह मोदी  और योगी को आशीर्वाद दें। 

बूथ अध्यक्ष के घर पर खाया खाना

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा के धन्नूपुरवा के बूथ अध्यक्ष सुनील भारती के घर पहुंचकर शाम को खाना भी खाया। सुनील की पत्नी सुनीता ने दाल, मिक्स सब्जी और मटर पनीर बनाया। प्रदेश अध्यक्ष के साथ सांसद,. विधायक और जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र भी मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.