Move to Jagran APP

सोनभद्र में लाशों पर राजनीति कर रहीं प्रियंका : स्वतंत्र देव Lucknow News

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर की टिप्‍पणी।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sat, 20 Jul 2019 07:41 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jul 2019 08:18 AM (IST)
सोनभद्र में लाशों पर राजनीति कर रहीं प्रियंका : स्वतंत्र देव Lucknow News
सोनभद्र में लाशों पर राजनीति कर रहीं प्रियंका : स्वतंत्र देव Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को कहा कि सोनभद्र की दुखद घटना को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा पीडि़त परिवारों से सहानुभूति के नाम पर घडिय़ाली आंसू बहाने के साथ लाशों पर राजनीति कर रही हैं। 

loksabha election banner

पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर मीडिया से मुखातिब स्वतंत्र देव ने कहा कि सोनभद्र की घटना पर योगी सरकार ने त्वरित कार्यवाही की है। सभी मुजरिमों को जहां गिरफ्तार कर जेल भेेज दिया गया है, वहीं घटना के लिए दोषी पाये गए अधिकारी भी निलंबित कर दिये गए हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना कांग्रेस के कुकर्म के कारण हुई। कांग्रेस जब सत्ता में रही, भ्रष्टाचार और मौत पर नंगा नाच करती रही। इसी नीति के तहत प्रियंका वाड्रा सोनभद्र में धरने के नाम पर नाटक कर रही हैं।

पीडि़त परिवारों से उनकी भेंट कराये जाने के बाद भी वह राजनीति कर रही हैं। उनका कृत्य गरीबों की पीड़ा पर राजनीतिक रोटियां सेंकने जैसा है। कांग्रेस इससे परहेज करे। दरअसल कांग्रेस चाहती है कि उप्र का माहौल किसी तरह बिगड़े। प्रियंका वाड्रा घडिय़ाली आंसू बहा रही है। दूसरों की जमीन पर कब्जा करना, सहानुभूति के नाम पर घडिय़ाली आंसू बहाना और लाशों पर राजनीति करना कांग्रेस की परंपरा रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.