Move to Jagran APP

UP Politics: अखिलेश पर यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का तंज, जनता नकार चुकी 4 बार, फिर भी वही सपा के अध्यक्ष

UP Political News भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव प्रोपेगेंडा फैलाने के ब्रांड एंबेसडर हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ होगा। भ्रष्टाचार जंगलराज परिवारवाद तुष्टीकरण ही सपा का डीएनए है।

By JagranEdited By: Umesh TiwariPublished: Fri, 30 Sep 2022 12:07 AM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2022 12:07 AM (IST)
UP Politics: अखिलेश पर यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का तंज, जनता नकार चुकी 4 बार, फिर भी वही सपा के अध्यक्ष
UP News: यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि 2024 में जीरो पर आउट होगी पूरी समाजवादी पार्टी।

UP News: लखनऊ, राज्य ब्यूरो। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के तीसरी बार समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी (Bhupendra Singh Chaudhary) ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि जनता की ओर से चार बार नकारे जाने के बाद भी एक ही व्यक्ति को बार-बार राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर चुना जाना साबित करता है कि पार्टी में दूसरा कोई योग्य व्यक्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा के प्रोपेगेंडा को 2024 में फिर जनता बेनकाब करेगी और पूरी सपा जीरो पर आउट होगी।

loksabha election banner

सपा मुखिया प्रोपेगेंडा फैलाने के ब्रांड एंबेसडर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव प्रोपेगेंडा फैलाने के ब्रांड एंबेसडर हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ होगा। भ्रष्टाचार, जंगलराज, परिवारवाद, तुष्टीकरण ही समाजवादी पार्टी का डीएनए है और प्रदेश को गर्त में धकेलने की सजा जनता उसे दे रही है। उन्होंने कहा कि सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन परिवारवाद की पराकाष्ठा का सबसे बड़ा नमूना है। पूरी पार्टी धरातल की सच्चाई से कोसों दूर है। वहीं, डा. आंबेडकर के सिद्धांतों पर चलने के अखिलेश के संदेश पर भी टिप्पणी की।

सपा सरकार में दलितों का हुआ सबसे अधिक उत्पीड़न

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि सपा सरकार में सबसे अधिक उत्पीड़न दलितों का हुआ, यह बात आज भी दलित समाज भूला नहीं है। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर और डा. राम मनोहर लोहिया के विचारों से सपा भटक चुकी है। सपा सरकार में पिछड़ों का मतलब सिर्फ एक जाति रही है और एक ही जाति के लोगों को नौकरियां मिलती थीं, जबकि योगी सरकार में कानून व्यवस्था की प्रशंसा पूरे देश में की जा रही है। पूरी पारदर्शिता के साथ नौकरियों में युवाओं की भर्ती हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.