Move to Jagran APP

Support for CAA : नागरिकता संशोधन अधिनियिम के समर्थन में भाजपा की क्षेत्रीय रैलियां आज से

वाराणसी में आज होगी पहली रैली। अमित शाह 21 को लखनऊ में रैली को करेंगे संबोधित

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 09:22 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 09:22 AM (IST)
Support for CAA : नागरिकता संशोधन अधिनियिम के समर्थन में भाजपा की क्षेत्रीय रैलियां आज से
Support for CAA : नागरिकता संशोधन अधिनियिम के समर्थन में भाजपा की क्षेत्रीय रैलियां आज से

लखनऊ, जेएनएन। नागरिकता संशोधन अधिनियिम 2019 के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाये जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान के तहत शनिवार से क्षेत्रीय स्तर पर रैलियां शुरू होने जा रही हैं। रैलियों की तारीख तय हो गई हैं।

loksabha election banner

पार्टी के प्रदेश महामंत्री व अभियान के प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि 18 जनवरी को काशी क्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान में होगी। रैली को केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेगें। गोरखपुर क्षेत्र की रैली 19 जनवरी को होगी। गोरखपुर के महाराणा प्रताप इंटर कालेज मैदान पर होने वाली रैली को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

अवध क्षेत्र के अंतर्गत राजधानी लखनऊ के रामकथा पार्क, सेक्टर जे. रेलनगर, बंगला बाजार में होने वाली रैली को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा. दिनेश शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

22 जनवरी को दो क्षेत्रीय रैलियां होंगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के कारण 20 जनवरी को कानपुर में प्रस्तावित रैली अब 22 जनवरी को शहर के कामर्शियल ग्राउंड मैदान में होगी जिसे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। पश्चिम क्षेत्र के अंतर्गत 22 जनवरी को मेरठ में के माधोकुंज शताब्दीनगर में होने वाली रैली को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

ब्रज क्षेत्र के अंतर्गत 23 जनवरी को आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में होने वाली रैली को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य संबोधित करेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.