विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM मोदी के पिता पर खरगे के बयान को BJP ने बताया शर्मनाक, केशव प्रसाद मौर्य बोले- कांग्रेस ने मर्यादा की सीमाएं लांघी

Published: Mon, 26 Oct 2026 07:41 AM (IST)

मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के दिवंगत पिता पर की गई टिप्पणी पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ...और पढ़ें

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

HighLights

  1. खरगे की टिप्पणी पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

  2. इसे राजनीतिक हताशा और मर्यादा का उल्लंघन बताया।

  3. भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर व्यक्तिगत विद्वेष का आरोप लगाया।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वर्गीय पिता पर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि कांग्रेस का आचरण राजनीतिक हताशा और मानसिक दिवालियेपन का प्रमाण है।

दिवंगत पिता को निशाना बनाना भारतीय संस्कृति, सामाजिक मर्यादा और मानवीय संवेदनाओं का अपमान है। कांग्रेस की राजनीति में प्रधानमंत्री के प्रति व्यक्तिगत विद्वेष बार-बार दिखाई देता है। कभी उनकी पूज्य माताजी के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया जाता है और अब उनके स्वर्गीय पिता को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की जाती है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि खरगे का बयान अमर्यादित, शर्मनाक एवं निंदनीय है। कांग्रेस ने जब-जब मर्यादा लांघी, देश की जनता ने जवाब दिया।

है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह भारतीय समाज की उन परंपराओं पर प्रहार है, जिनमें माता-पिता के सम्मान और दिवंगत व्यक्तियों के प्रति आदर को सर्वोच्च स्थान दिया जाता है। कहा कि कांग्रेस की राजनीति जनहित के मुद्दों से हटकर व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित होती जा रही है।

यह भी पढ़ें- योगी सरकार का बिजली व्यवस्था के लगातार आधुनिकीकरण पर जोर, बिजनेस प्लान 2026-27 के कार्य तेज