Move to Jagran APP

भाजपा ने धनबल से भीमराव अंबेडकर को राज्यसभा जाने से रोका: सतीश मिश्र

बसपा ने राज्यसभा चुनाव की मतगणना में धांधली का आरोप लगाया है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने भी भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप लगाए हैं।

By Nawal MishraEdited By: Published: Fri, 23 Mar 2018 11:53 PM (IST)Updated: Sat, 24 Mar 2018 11:45 PM (IST)
भाजपा ने धनबल से भीमराव अंबेडकर को राज्यसभा जाने से रोका: सतीश मिश्र
भाजपा ने धनबल से भीमराव अंबेडकर को राज्यसभा जाने से रोका: सतीश मिश्र

लखनऊ (जेएनएन)। बसपा ने राज्यसभा चुनाव की मतगणना में धांधली का आरोप लगाया है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने भी भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप लगाए हैं। कहा कि धनबल का प्रयोग करके छल छद्म से बसपा उम्मीदवार को राज्यसभा में जाने से रोका है। 

loksabha election banner

भाजपा ने गलत तथ्य से स्टे लिया 

परिणाम घोषित होने के बाद बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा को अंबेडकर नाम से चिढ़ है और इसीलिए भीमराव अंबेडकर को राज्यसभा में जाने से रोकने के लिए यह लोग हर स्तर पर उतर गए। हमने निर्वाचन आयोग में पहल की थी और आयोग ने हमें मुख्तार अंसारी के मामले में कोर्ट जाने की सलाह दी। कोर्ट ने वोट देने की अनुमति दी थी लेकिन भाजपा ने गलत तथ्य देकर कोर्ट से स्टे लिया और दो विधायकों को वोट देने से रोका। उन्होंने कहा कि इससे गलत परिपार्टी शुरू हुई है। यह लोकतांत्रिक परंपरा पर कुठाराघात है  और उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को इस गुनाह के लिए सबक सिखाएगी।

लोकतंत्र के लिए सही संकेत नहीं

कांग्रेस विधायक दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा ने भारी पैमाने पर खरीद-फरोख्त कर राजनीतिक भ्रष्टाचार फैलाया है। यह लोकतंत्र के लिए सही संकेत नही है। हालांकि चुनाव में हमारी हार हुई है जिसे हम स्वीकार करते हैं। जहां तक हमारी पार्टी का सवाल है हम लोगों ने नैतिक धर्म निभाते हुए अपने सातों वोट बसपा को दिये हैं। 

भाजपा ने खरीद-फरोख्त किया : चौधरी

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा की लोकतांत्रिक मूल्यों में आस्था नहीं है। जब उन्होंने नौवां उम्मीदवार उतारा, उसी समय तय हो गया था कि उनकी नीयत क्या है। विधायकों की खरीद-फरोख्त कर उन्होंने जीत हासिल की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.