विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ : भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने CM योगी के साथ किया डिनर, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा 

Published: Sun, 05 Jul 2026 02:09 AM (GMT+05:30)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लखनऊ दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रात्रिभोज किया। इस दौरान कई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रात्रिभोज किया।

  2. इस बैठक में कई वरिष्ठ भाजपा नेता भी शामिल हुए।

  3. महत्वपूर्ण राजनीतिक व संगठनात्मक विषयों पर गहन चर्चा हुई।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के लखनऊ दौरे में कई महत्वपूर्ण पड़ाव हैं। दिन में रथयात्रा, बाजार में चाय पीने व दो लंबी बैठकों के बाद रात्रि का भोजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उनके आवास पर किया। इस बहाने कई महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत भी हुई।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह समेत कई अन्य भोजन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री के यहां पुलाव, कढ़ी, कद्दू की सब्जी, लौकी का कोफ्ता व दशहरी आम समेत कई व्यंजन परोसे गए।

नवीन को जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद शहर में कई बुद्धिजीवियों पास जाना था, लेकिन देर होने की वजह से यह कार्यक्रम रविवार सुबह तय कर दिया गया है। नवीन रविवार शाम पांच बजे तक शहर में रहेंगे।