Move to Jagran APP

जेपी नड्डा ने लखनऊ बीजेपी दफ्तर में की श्रीराम की पूजा, कार्यकर्ताओं को दिया 'बूथ जीता तो चुनाव जीता' का मंत्र

JP Nadda in Lucknow जेपी नड्डा जियामऊ पहुंचे और भाजपा के नये राज्य मुख्यालय की जमीन का निरीक्षण करने के बाद विश्व संवाद केंद्र में आरएसएस के प्रचारकों के साथ बैठक की। प्रकाश नड्डा ने कहा कि लद्दाख से केरल तक पश्चिम से पूर्व तक सिर्फ भाजपा।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 10:52 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 05:27 PM (IST)
जेपी नड्डा ने लखनऊ बीजेपी दफ्तर में की श्रीराम की पूजा, कार्यकर्ताओं को दिया 'बूथ जीता तो चुनाव जीता' का मंत्र
विश्व संवाद केंद्र जियामऊ में नड्डा ने आरएसएस के प्रचारकों के साथ बैठक की।

लखनऊ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर आसीन होने के बाद जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा पहली बार लखनऊ के दो दिनी दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्‍होंने भाजपा मुख्यालय में भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी मौजूद रहे।

loksabha election banner

इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गोमती नगर विस्तार स्थित सीएमएस के सभागार में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोंधित किया। यहां उन्‍होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में उत्साह, उमंग बता रहा है कि उत्तर प्रदेश का भविष्य आगे भी उज्जवल है। क्योंकि राजनीति में विचारों की पूंजी लेकर जो आगे बढ़ता है, वह सफल होता है, भारतीय जनता पार्टी विचारों, सिद्धांतों को लेकर आज तक चल रही है, इसलिए लद्दाख से लेकर केरल तक और पश्चिम से लेकर पूरब तक भाजपा का डंका बज रहा है। अब जरूरत है, बूथ स्तर पर स्थिति और मजबूत करने की, क्योंकि बूथ जीता तो चुनाव जीता। 

वहीं, बूथ स्तर पर वोटरों की संख्या नौ सौ से एक हजार के बीच होती है। यहां एक-एक कार्यकर्ता को वोटर लिस्त के एक पन्ने पर दर्ज तीस नामों से व्यक्तिगत संपर्क करना होगा। उनके सुख-दुख में शामिल होने के साथ ही उनके साथ भोजन करना होगा। यही नहीं केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताए और लाभ दिलवाएं। यह काम अभी से शुरू करना है। 

प्रकाश नड्डा ने कहा कि सिर्फ भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो परिवारवाद से बची हुई है। इसी पार्टी का कार्यकर्ता राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बना सकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की जान होती है और भाजपा ऐसी पार्टी है, जो कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का पूरा मौका देती है। उन्होंने प्रशंसा करते हुए कहा कि एक दिन की सूचना पर ढाई हजार से अधिक बूथ अध्यक्ष एकत्रित होना उनके जोश व पार्टी के प्रति समर्पित निष्ठा को बताता है। उन्होंने नारा दिया कि मूरा बूथ सबसे मजबूत का आधार बनाकर काम करे। समाज में अच्छा काम करने वाले को गमच्छा और सॉल देकर सम्मानित करे। हर माह मन की बात में कार्यकर्ता स्वयं तो शामिल हो, साथ ही अपने बूथ के हर वर्ग को शामिल करे। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले, बूथ जीता तो चुनाव जीता: बूथ अध्यक्ष के सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा ने अपने सिद्धांतों, राष्ट्रीय निष्ठा के बल पर राजनीतिक दलों के सामने नए मानक तय कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जहां भी वाद शब्द जुड़ता है, वह राष्ट्र को कमजोर करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा कहते हैं कि बूथ जीता तो चुनाव जीता। इसलिए बूथ हमेशा मजबूत रहना चाहिए। यूपी में 1.63 लाख बूथ है, यहां कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचाने का कार्य करे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अपराध पर नकेल लगाने का काम योगी सरकार ने किया है। आज अपराधियों के अवैध मकानों पर बुलडोजर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की सक्रियता बढ़ी है। 

भाजपा में यह चारों चीजे हैं तो क्यों न बढ़े आगे: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी में नेता, नियत, कार्यक्रम और कार्यकर्ता, यह चारों चीजें हैं तो क्यों न पार्टी को और मजबूत बनाए। उन्होंने कहा कि अन्य दल में नियत है तो नेता नहीं, कार्यक्रम हैँ तो कार्यकर्ता नहीं।

एक-दूसरे के घरों का करें भोजना: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हर माह होने वाली बैठक में मंडल स्तर का पदाधिकारी अपने सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष के साथ ही समाज के लोगों के साथ एकत्रित हो। हर व्यक्ति अपने घर से दो दो रोटी लेकर आए और अपने घर का खाना न खाकर दूसरे साथी के घर से लाए भोजन करे। इससे संगठन जहां मजबूत होगा वहीं आपसी भाईचारा और बढ़ेगा।

भाजपा में आए हैं तो स्वयं को भाग्यशाली समझे: भाजपा में बाई चांस, बाई एक्सीडेंट व बाई च्वाइंस से अगर आ गए हैं तो स्वयं को भाग्यशाली समझे। क्योंकि देश की पंद्रह सौ पार्टियों में सिर्फ भाजपा ही है, जहां बढ़ने का मौका है। यहां परिवारवाद नहीं है। मंच पर बैठा कोई भी पदाधिकारी ऐसा नहीं है जिसके परिवार से कोई राजनीति में रहा हो। कुल मिलाकर सही जगह आए हैं आप सब। 

केंद्र व राज्य की योजनाएं बूथ स्तर तक पहुंचाएं: केंद्र व राज्य की जो भी योजनाएं हैं, बूथ स्तर तक पहुंचाएं। लोगों को बताए कि केंद्र व राज्य सरकार क्या आम आदमी के लिए कर रही है। योजना का लाभ भी उन्हें दिलवाए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बूथ कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पार्टी के असली कार्यरकर्ता बूथ स्तर पर ही होते हैं।

घने कोहरे के बीच भाजपा के नये राज्य मुख्यालय की जमीन का किया निरीक्षण: शुक्रवार को घने कोहरे के बीच भी जेपी नड्डा जियामऊ पहुंचे और भाजपा के नये राज्य मुख्यालय की जमीन का निरीक्षण करने के बाद विश्व संवाद केंद्र में आरएसएस के प्रचारकों के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने चिनहट के लिए प्रस्थान किया। चिनहट में उनका मंडल कार्यकर्ताओं के साथ संवाद का कार्यक्रम है। विश्व संवाद केंद्र जियामऊ में नड्डा ने आरएसएस के प्रचारकों के साथ बैठक की। इस बैठक में किसी भी बाहरी के प्रवेश पर प्रतिबंध था। 

दो दिनी दौरे पर 21 को पहुंचे थे लखनऊ: भाजपा अध्यक्ष के रूप में एक वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के दिन यानी 21 जनवरी की देर शाम भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा लखनऊ पहुंचे। अमौसी एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया।संगठन विस्तार को देश में लगातार प्रवास कर रहे नड्डा के लखनऊ आगमन कार्यक्रम में करीब छह घंटा विलंब हुआ परंतु स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह कम था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ एयरपोर्ट पर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह व प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी वहां पदाधिकारियों के साथ मौजूद रहे। लखनऊ को कल एयरपोर्ट से पार्टी मुख्यालय तक होर्डिंग व झंडों से रास्तों को सजाया गया था। नड्डा ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में बैठक के बाद रात्रि विश्राम किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.