विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा यूपी के प्रभारी विनोद तावड़े पहुंचे लखनऊ, बोले-सपा के PDA का मतलब, पराया धन अपना

Published: Sat, 05 Sep 2026 04:03 PM (IST)

Vindo Tawde: विनोद तगड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर चलकर हम उत्तर प्रदेश में चुनाव अभियान संचालित करेंगे।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री- उत्तर प्रदेश के प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री- उत्तर प्रदेश के प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

HighLights

  1. "एनडीए कार्यकर्ता पूरी ताकत से लड़कर जीतेंगे उत्तर प्रदेश का चुनाव"

  2. आनन-फानन में हटाई गई उनकी सारी होर्डिंग और पोस्टर-बैनर

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े शनिवार को एक दिन के दौरे पर लखनऊ पहुंचे। प्रचार या बड़े स्वागत समारोह के खिलाफ रहने वाले के आगमन से पहले भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में लगी उनकी सारी होर्डिंग और पोस्टर को आनन-फानन में हटाया गया।

लखनऊ एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तर प्रदेश के प्रभारी विनोद तावड़े ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के PDA की नई परिभाषा बताई। तावड़े ने कहा कि सपा के पीडीए का मतलब 'पराया धन अपना'। उन्होंने कहा कि कहा कि सपा के पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक, PDA का वास्तविक मतलब पराया धन अपना हैं, हम उत्तर प्रदेश में ऐसा नहीं होने देंगे।

विनोद तगड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर चलकर हम उत्तर प्रदेश में चुनाव अभियान संचालित करेंगे। एनडीए कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत से लड़कर उत्तर प्रदेश का चुनाव जीतेंगे। तावड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है।

तगड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विकास की रफ्तार बढ़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के निर्देशन में आने वाला विधानसभा चुनाव एनडीए के कार्यकर्ता पूरी ताकत से लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे।

पांच वर्षों तक प्रदेश की जनता के लिए समर्पित

उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद एनडीए अगले पांच वर्षों तक प्रदेश की जनता के लिए समर्पित होकर काम करेगा। सपा के पीडीए को लेकर तावड़े ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इसे नाकामयाब करेंगे। उन्होंने पीडीए का अर्थ बताते हुए सपा पर निशाना साधा और इसे ‘पराया धन अपना’ बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

विनोद तावड़े की ओर से सख्त हिदायत 

उत्तर प्रदेश के प्रभारी विनोद तावड़े की ओर से सख्त हिदायत दी गई थी कि उनके स्वागत के लिए जगह-जगह रास्ता नहीं रोका जाएगा। बड़े-बड़े होर्डिंग नहीं लगाए जाएंगे। इसको देखते हुए जगह-जगह से होर्डिंग हटवाए गए। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े दोपहर करीब पौने दो बजे कार्यालय पहुंचे। यहां पहुंचने के तत्काल बाद सबसे पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत की।

पदाधिकारियों के साथ बैठक 

मीडिया से बातचीत के बाद विनोद तावड़े में पदाधिकारियों के साथ बैठक शुरू की। उनके आगमन पर भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, सह प्रभारी जगदीश ईश्वर पटेल, प्रदेश मीडिया संयोजक मनीष दीक्षित, प्रदेश मंत्री मीडिया प्रभारी यतीन्द्र शर्मा, मुख्य प्रवक्ता दिनेश चौहान, सह प्रभारी हिमांशु दुबे, प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेई, मनीष शुक्ल, आलोक अवस्थी मौजूद रहे। माना जा रहा है कि तावड़े आज ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी भेंट करेंगे।

तावड़े पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठकें 

लखनऊ के दो दिन के अपने दौरे में विनोद तावड़े पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे। चुनाव की तैयारी पर फीडबैक लेंगे और रणनीति को धार देने के लिए बैठकों का दौर शुरू करेंगे। सबसे पहले वे पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के साथ बंद कमरे में समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक के साथ कोर कमेटी की बैठक भी होनी है।

यह भी पढ़ें- मिशन यूपी 2027 के लिए भाजपा का बड़ा प्लान, सितंबर में यूपी मथेंगे तावड़े-नवीन और अमित शाह

यह भी पढ़ें- यूपी में भी बिहार का फॉर्मूला दोहराएंगे विनोद तावड़े? 2027 में हैट्रिक लगाने को सरकार का मास्टरप्लान