Move to Jagran APP

राजनीति का सफर होता है ऊबड़-खाबड़, असली खजाना लोगों की दुआएं : वरुण गाधी

वरुण गांधी ने कहा कि क्षेत्र में अब तक जितने सांसद-विधायक रहे, उन्होंने गावों में विवाद पैदा किया। सभी ने पक्षपात की राजनीति की लेकिन मैंने किसी का दिल नहीं दुखाया।

By Edited By: Published: Fri, 30 Mar 2018 02:11 PM (IST)Updated: Fri, 30 Mar 2018 03:15 PM (IST)
राजनीति का सफर होता है ऊबड़-खाबड़, असली खजाना लोगों की दुआएं : वरुण गाधी
राजनीति का सफर होता है ऊबड़-खाबड़, असली खजाना लोगों की दुआएं : वरुण गाधी

सुलतानपुर (जेएनएन)। भाजपा सासद वरुण गाधी ने शुक्रवार को कहा कि राजनीति में ऊबड़-खाबड़ सफर होता है। जीत, हार, प्रतिष्ठा अपमान यह सब साथ ही होता है। जो आदमी राजनीति यह सोच कर करता है कि इसमें बहुत बड़ा खजाना मिलता है। वह हमेशा निराश हताश होता है। राजनीति में जो खजाना मिलता है वो बहुत बड़ा होता है। लेकिन वो अशर्फी और सोने के सिक्के नहीं, बल्कि खजाना दुआओं का होता है। यह बातें वरुण गाधी ने अपने तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को सुलतानपुर की जनता को सम्बोधित करते हुए कही।

loksabha election banner

जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से पहुंचे वरुण ने सबसे पहले महमूदपुर गांव का दौरा किया। उन्होंने कहा कि हमारा देश बहुत गरीबी से निकलकर आगे बढ़ा है। हमारा लक्ष्य है कि हम इसी तरह पूरे देश का विकास करते रहें। उन्होंने कहा कि एक पॉलिटिकल व्यक्ति के ऊपर क्या बीतती है यह कहना आवश्यक नहीं है। एक आम इंसान के ऊपर क्या बीतती है। यह कहना बहुत जरूरी है।

हमारा देश रफ्तार से आगे बढ़ा है, लेकिन हमने शुरुआत बहुत ज्यादा गरीबी से की है। जो हमारा खजाना था, उसे अंग्रेज लूटकर ले गए थे। मजदूर महिला हो या नौ जवान सबने शून्य से शुरुआत की है। वरुण गाधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में अब तक जितने सासद-विधायक रहे, उन्होंने गावों में विवाद पैदा किया। सभी ने पक्षपात की राजनीति की लेकिन मैंने किसी का दिल नहीं दुखाया।

मैंने हमेशा सबका साथ दिया। तीन दिवसीय दौरे पर वरुण गाधी बता दें, इन दिनों भाजपा सासद वरुण गाधी जनता से मुखातिब होने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर हैं। सदर व कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के 21 गावों की जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के साथ सभाओं को भी संबोधित करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.