Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BJP MLA Aman Giri: लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ से नवनिर्वाचित विधायक अमन गिरि ने ली शपथ

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Mon, 21 Nov 2022 03:05 PM (IST)

    Newly Elected BJP MLA Aman Giri Took Oath उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ विधान सभा क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य अमन गिरि को आज विधानभवन के राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हाल में विधानसभा की सदस्यता की शपथ दिलाई।

    Hero Image
    Newly Elected BJP MLA Aman Giri Took Oath

    लखनऊ, जेएनएन। Newly Elected BJP MLA Aman Giri Took Oath: उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष (UP Speaker Satish Mahana) सतीश महाना ने सोमवार को विधान भवन में लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ विधनासभा क्षेत्र (Gola Gokarannath Seat) से नवनिर्वाचित सदस्य को शपथ दिलाई। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक अमन गिरि (BJP MLA Aman Giri) ने विधान भवन के राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हाल में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के विधायक अरविंद गिरि के निधन के कारण खाली हो गई थी। इस सीट पर बीती तीन नवंबर को हुए विधानसभा उप चुनाव का परिणाम छह नवंबर को आया। यहां पर भारतीय जनता पार्टी के अमन गिरि ने समाजवादी पार्टी के विनय तिवारी को हराया था। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियो के बीच सीधा मुकाबला था।

    उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ विधान सभा क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य अमन गिरि को आज विधानभवन के राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हाल में विधानसभा की सदस्यता की शपथ दिलाई। अमन गिरि के शपथ ग्रहण समारोह में उनके विधानसभा क्षेत्र के कई भाजपा नेता तथा जिला भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

    गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट के उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सीट को बचाया है। भाजपा के विधायक अरविंद गिरि के निधन के बाद हुए उप चुनाव में उनके पुत्र ने जीत दर्ज की। अमन गिरि ने 34298 वोट से जीत दर्ज की। अमन गिरि को 1,24,810 और समाजवादी पार्टी के विनय तिवारी को 90512 वोट मिले। यहां पर 32 चक्र की मतगणना के बाद अमन को विजेता घोषित किया गया। भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि ने मतगणना की शुरुआत से ही बढ़त हासिल की थी। भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि की जीत के बाद उन्हें रिटर्निंग आफीसर अनुराग सिंह ने प्रमाण पत्र सौंपा।

    किसको कितने वोट मिले

    अमन गिरि (भाजपा) - 124810

    विनय तिवारी (सपा) -90502

    बलवीर कश्यप (सर्वहारा विकास पार्टी)-1753

    अमन भइया (निर्दलीय)-528

    अरङ्क्षवद कुमार (निर्दलीय)-344

    प्रवेंद्र प्रताप सिंह (निर्दलीय)-2709

    मंजू रावत (निर्दलीय)-925

    अरविंद गिरि यहां से लगातार चार बार विधायक थे, एक बार विनय तिवारी ने भी जीत दर्ज की था।