Move to Jagran APP

UP Assembly Election 2022: यूपी मिशन में जुटेंगे भाजपा सांसद, आज से दिल्ली में दो दिन मैराथन मंथन

UP Assembly Election 2022 अब भाजपा के सांसदों को यूपी मिशन 2022 में लगाया जा रहा है। इसके लिए बुधवार और गुरुवार को दिल्ली में सभी छह क्षेत्रों की बैठकें होनी हैं। इन बैठकों में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बैठक में शामिल होंगे।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 10:19 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jul 2021 01:33 PM (IST)
UP Assembly Election 2022: यूपी मिशन में जुटेंगे भाजपा सांसद, आज से दिल्ली में दो दिन मैराथन मंथन
यूपी मिशन 2022 में सांसदों की भूमिका तय करने के लिए बुधवार और गुरुवार को दिल्ली में बैठक होगी।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। उत्तर प्रदेश अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी प्रचंड जीत दोहराने का लक्ष्य साधकर भारतीय जनता पार्टी मजबूत मोर्चाबंदी करने में जुट गई है। संगठन के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपकर अब सांसदों को यूपी मिशन 2022 में लगाया जा रहा है। इसके लिए बुधवार और गुरुवार को दिल्ली में सभी छह क्षेत्रों ब्रज, पश्चिम, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्र की बैठकें होनी हैं। इन बैठकों में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बैठक में शामिल होंगे।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तैयारियां भारतीय जनता पार्टी ने तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को लेकर लखनऊ और दिल्ली में कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। पूरा जोर इसी पर है कि जनता के बीच सेवा कार्यों को बढ़ाने के साथ ही योगी सरकार और मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना है और योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी करना है। इसके लिए विभिन्न कार्यक्रम तय कर कार्यकर्ताओं को मैदान में उतार दिया गया है। इसी बीच पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व में यूपी चुनाव को लेकर अहम बैठक बुलाई है। चूंकि अभी संसद का मानसून सत्र चल रहा है, इसलिए सभी सांसद दिल्ली में ही मौजूद हैं। उत्तर प्रदेश से संबंधित राज्यसभा सदस्य भी बैठकों में बुलाए गए हैं।

बुधवार को ब्रज, पश्चिम और कानपुर, जबकि गुरुवार को अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्र के सांसदों की बैठक होगी। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल मंगलवार को लखनऊ से रवाना हो गए। प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह पहले से वहां मौजूद हैं। बैठक में शामिल होने के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दिल्ली जाएंगे। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बैठकों में रहेंगे। सभी सांसदों को पार्टी अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में पार्टी को जिताने की जिम्मेदारी सौंपेगी। उनके लिए प्रवास व अन्य कार्यक्रम तय किए जाने हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.