Move to Jagran APP

BJP Jan Ashirvad Yatra 2021:केंद्र सरकार में BJP के मंत्री बोले- Modi सरकार की योजना का लाभ समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचेगा

BJP Jan Ashirvad Yatra 2021 सात में से छह सांसदों ने सोमवार को जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की। लखनऊ से यात्रा शुरू करने वाले नगर विकास राज्यमंत्री मंत्री कौशल किशोर उन्नाव गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा हरदोई और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी रामनगरी अयोध्या पहुंचे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 16 Aug 2021 05:39 PM (IST)Updated: Mon, 16 Aug 2021 05:43 PM (IST)
BJP Jan Ashirvad Yatra 2021:केंद्र सरकार में BJP के मंत्री बोले- Modi सरकार की योजना का लाभ समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचेगा
अयोध्या में जन आशीर्वाद यात्रा लेकर पहुंचे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी

लखनऊ, जेएनएन। नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री के रूप में शामिल उत्तर प्रदेश के सात में से छह सांसदों ने सोमवार को जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की। लखनऊ से यात्रा शुरू करने वाले नगर विकास राज्यमंत्री मंत्री कौशल किशोर उन्नाव, गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा हरदोई और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी रामनगरी अयोध्या पहुंचे।

loksabha election banner

उन्नाव में केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर सोमवार को जन आशीर्वाद यात्रा लेकर मोहान पहुंचे। यहां लखपेड़ा चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। हसनगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जीवित बेघरों को छत का सहारा दे रही है। उन्होंने बिना नाम लिए सपा पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार को मुर्दों की चिंता थी वह कब्रिस्तान की बाउंड्री वाल बनवा रही थी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले तो आठ घंटे बिजली मिलती थी अब 18 से 22 घंटे बिजली मिल रही है। सरकार गरीबों को राशन उपलब्ध करा रही है। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं गिनाते हुए जनता से आशीर्वाद मांगा।

अयोध्या में जन आशीर्वाद यात्रा लेकर पहुंचे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राललला मंदिर में दर्शन किया। हनुमानगढ़ी पर हनुमंत लला का आशीर्वाद लेने के बाद पंकज चौधरी ने कहा कि अयोध्या आने का उद्देश्य मात्र दर्शन करना है। मंत्री बनने के बाद पहली क्षेत्र में जा बार जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा का मतलब यही है कि जो दायित्व मिला है उसको पूरा किया जाए। हम लोगों ने अपने दायित्व का निर्वहन पाॢलयामेंट में किया। अब जनता के बीच में जाकर जनता का आशीर्वाद लेना। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियां और योजनाएं जमीन तक आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए सभी से मुलाकात कर अंतिम व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचाना उद्देश्य है।

हरदोई में मंत्री अजय मिश्रा 'टेनी' ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने प्रश्न और उत्तर स्वयं ही विरोधाभासी होते हैं। ऐसे लोगों को स्थिति पता नहीं है। उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी पार्टियां जातिवाद की राजनीति करती है। सपा-बसपा के आदर्श विकास दुबे है, जिसे लेकर इनके नेता बयानबाजी कर रहे हैं। विकास दुबे अपराधी था, उसने ब्राह्मणों की हत्या की है। प्रदेश की भाजपा सरकार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.