Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश की ध्वस्त कानून-व्यवस्था भाजपा का चुनावी मुद्दा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ओम माथुर का मानना है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा का मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी से होगा। भाजपा पूर्ण बहुमत से सत्ता हासिल करेगी।

By Nawal MishraEdited By: Published: Tue, 05 Apr 2016 06:59 PM (IST)Updated: Tue, 05 Apr 2016 07:22 PM (IST)
उत्तर प्रदेश की ध्वस्त कानून-व्यवस्था भाजपा का चुनावी मुद्दा

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ओम माथुर का मानना है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा का मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी से होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा पूर्ण बहुमत से सत्ता हासिल करेगी। तीन दिवसीय यात्रा पर पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी आए ओम माथुर आज यहां मीडिया से मुखातिब थे। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव में राज्य की ध्वस्त कानून-व्यवस्था मुख्य मुद्दा होगा। सपा सरकार में कोई भी संतुष्ट व सुरक्षित नहीं है। राज्य में सूबेदार सरीखे पांच-छह सीएम सरकार चला रहे हैं। हम केंद्र की मोदी सरकार के 22 माह के कामकाज व उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे।

loksabha election banner

मोदी नहीं संभालेंगे कमान

ओम ने कहा कि मोदी चुनाव प्रचार की कमान नहीं संभालेंगे। चुनाव प्रचार की बाबत राज्यों में बनने वाली समिति मोदी का जहां उपयोग करना चाहेगी, करेगी। यह भी स्पष्ट किया कि उप्र में किसी एक चेहरे को सामने रखकर चुनाव नहीं लड़ेंगे बल्कि सामूहिक नेतृत्व से लड़ा जाएगा।

प्रत्याशियों की घोषणा जल्द

प्रदेश प्रभारी ने कहा कि बहुत जल्द यूपी में प्रत्याशी घोषित होंगे। मौजूदा विधायकों के कामकाज पर भी संतोष जताया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया कि मौजूदा विधायकों के टिकट बचेंगे या कटेंगे। माथुर ने चुनावी वर्ष में अप्रैल व मई माह में होने वाले पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों व योजनाओं के बारे में भी बताया। इनमें से कुछ कार्यक्रमों या अभियान की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी कर सकते हैं।

चुनाव में सपा का सफाया : पंकज

भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने प्रदेश की सपा सरकार को पूरी तरह विफल बताया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा के परिवार के सदस्यों की सीटें तो बच गईं थीं, लेकिन अगले साल विधानसभा चुनाव में सूपड़ा साफ हो जाएगा। प्रदेश में कानून व्यवस्था की बदतर स्थिति का जवाब जनता चुनाव में देगी। बदायूं के दातागंज में आयोजित छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पंकज ङ्क्षसह ने लोगों से संबोधन में सपा पर जमकर जुबानी हमला बोला। मंच तो शैक्षिक गतिविधि का था, पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ के पुत्र व भाजपा नेता पंकज सिंह का भाषण का केंद्र मिशन 2017 रहा। पंकज ङ ने कहा कि सपा तो एक संस्था बन कर रह गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.