भाजपा ने अपने हर कार्यकर्ता को दिया 750 सदस्य बनाने का लक्ष्य
पार्टी अपने सदस्यता अभियान के तहत बुधवार यानी 10 मई से पार्टी के कार्यकर्ता हर घर तक दस्तक देने पहुंचेगे।
लखनऊ (जेएनएन)। भाजपा उत्तर प्रदेश में अपनी जीत के बाद जड़ों को मजबूत करने में जुट गई है। भारतीय जनता पार्टी अपने सदस्यता अभियान के तहत बुधवार यानी 10 मई से पार्टी के कार्यकर्ता हर घर तक दस्तक देने पहुंचेगे। यह कार्यकर्ता प्रतिदिन 50 नए सदस्य बनाकर 15 दिन में 750 लोगों को भाजपा से जोड़ेगें।
इस प्रोग्राम के तहत भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने बताया कि जिला कार्यसमिति बैठक में फैसला लिया गया कि 10 से 25 मई तक जनसम्पर्क अभियान के तहत प्रदेश के 13091 सेक्टरों पर 15 दिन कार्यकर्ता प्रवास करेंगें।
पाठक ने ये बातें पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी साल में जनसेवा के दायित्व के तहत 20 हजार कार्यकर्ता यह काम करेंगें। मंडल स्तर से ऊपर के कार्यकर्ता शताब्दी अल्पकालिक विस्तारक के रूप में सेक्टरों पर जाकर टोल फ्री नम्बर पर मिस्ड काल से प्रतिदिन 50 नए भाजपा सदस्य बनाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव का बड़ा सवालः गुजरात के सैनिक नहीं होते शहीद
उन्होंने कहा कि अपना मंडल छोड़कर किसी दूसरे मंडल के सेक्टर पर निवास करते हुए 15 दिन में 750 लोगों को भाजपा से जोड़ेंगे। इस तरह निकट भविष्य में प्रदेश में 13091 सेक्टरों पर 98 लाख से अधिक लोग भाजपा परिवार के सदस्य भविष्य में बनने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: अयोध्या-फैजाबाद और मथुरा-वृंदावन मिलाकर बनाए जाएंगे नगर निगम