Move to Jagran APP

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन आज

-कुड़िया घाट पर होने वाले आयोजन में शामिल होंगे उप मुख्यमंत्री -पूर्व संध्या पर हुए विविध

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Dec 2017 09:36 PM (IST)Updated: Sun, 24 Dec 2017 09:36 PM (IST)
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन आज
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन आज

-कुड़िया घाट पर होने वाले आयोजन में शामिल होंगे उप मुख्यमंत्री

loksabha election banner

-पूर्व संध्या पर हुए विविध आयोजन

जागरण टीम , लखनऊ: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर सोमवार को विविध आयोजन होंगे। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर इकाई की ओर से कुड़िया घाट पर तहरी एवं समरसता भोज का आयोजन होगा।

नगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने बताया कि भोज में उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा, पूर्व सांसद लालजी टंडन, प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन व महिला कल्याण मंत्री डॉ.रीता बहुगुणा जोशी के अलावा कई कार्यकर्ता शामिल होंगे। वहीं पूर्व संध्या पर आलमबाग में हवन पूजन के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की गई। राज्यमंत्री महेंद्र सिंह के अलावा महापौर संयुक्ता भाटिया व पूर्व विधायक सुरेश तिवारी सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए। उधर,ं अवधेश कुमार छोटू के संयोजन में मिष्ठान वितरण किया गया। पार्षद दिलीप श्रीवास्तव की ओर से भुइयन देवी मंदिर परिसर में हवन पूजन किया गया। वहीं राजाजीपुरम कोठारी बंधु चौराहा स्थित मां मनपूर्णा पार्क में सुंदरकांड के साथ हुए सम्मान समारोह में राज्यमंत्री महेंद्र सिंह व विधायक सुरेश श्रीवास्तव के साथ अनुराग मिश्र समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं बख्शी का तालाब में पूर्व संध्या पर सरौरा गाव में पार्टी कार्यकर्ताओं और बुजुर्गो का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सांसद कौशल किशोर समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए। उधर, जिला कारागार में सोमवार को चार बंदियों को रिहा किया जाएगा। कई स्थानों पर केक काटा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.