Move to Jagran APP

Lockdown in Gonda: गोंडा के शेल्टर होम में ठहरी बिहार की महिला ने दिया बच्चे को जन्म, दोनों स्वस्थ

Lockdown in Gonda गोंडा कोरोना संकट के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान महिला को शेल्टर होम में रखा गया था। बिहार निवासी महिला ने दिया बच्चे को जन्म। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Fri, 10 Apr 2020 05:46 PM (IST)Updated: Sat, 11 Apr 2020 07:43 AM (IST)
Lockdown in Gonda: गोंडा के शेल्टर होम में ठहरी बिहार की महिला ने दिया बच्चे को जन्म, दोनों स्वस्थ
Lockdown in Gonda: गोंडा के शेल्टर होम में ठहरी बिहार की महिला ने दिया बच्चे को जन्म, दोनों स्वस्थ

गोंडा, जेएनएन। Lockdown in Gonda: कोरोना से जंग के बीच शुक्रवार को जिले से सुकून देने वाली खबर आई। लॉकडाउन के दौरान गांधी इंटर कॉलेज में ठहरी बिहार की रहने वाली गर्भवती ने एक नवजात को जन्म दिया है।कोरोना संकट के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान महिला को शेल्टर होम में रखा गया था।

loksabha election banner

ये है पूरा मामला 

मामला जिले के गांधी इंटर कॉलेज में स्थापित शेल्टर होम का है। यहां शुक्रवार को औरंगाबाद दावतपुर बिहार की रहने वाली 25 वर्षीय गर्भवती फुलवन्ती देवी पत्नी राहुल ने नवजात को जन्म दिया है। कोरोना संकट के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान महिला को शेल्टर होम में रखा गया था। जहां उसे सुबह लगभग दस बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इसकी सूचना वहां पर मौजूद कर्मियों ने जिलाधिकारी को दी। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने तत्काल 102 एंबुलेंस भिजवाकर महिला को महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एपी मिश्र को स्वयं निगरानी के निर्देश दिए। दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे महिला ने स्वस्थ नवजात शिशु को जन्म दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि महिला आठ माह पूर्व ग्राम पंचायत ललईपुर पूरे ललक में मजदूरी के लिए आई थी। कोरोना संकट के कारण वह गांधी इंटर कालेज के शेल्टर होम में रह रही थी। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.