विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के अधिकारी जानेंगे यूपी का 'स्मार्ट गन्ना किसान' मॉडल, आज लखनऊ आएगी टीम

Published: Mon, 21 Sep 2026 04:49 AM (IST)

बिहार सरकार की एक टीम उत्तर प्रदेश के स्मार्ट गन्ना किसान पोर्टल और ई-गन्ना ऐप की व्यवस्था का अध्ययन करने ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. बिहार टीम यूपी के स्मार्ट गन्ना किसान मॉडल का अध्ययन करेगी।

  2. ऑनलाइन गन्ना सर्वेक्षण, भुगतान प्रक्रिया और शिकायत निवारण पर ध्यान।

  3. लखनऊ में 21-22 सितंबर को डिजिटल व्यवस्था का गहन अवलोकन।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की स्मार्ट गन्ना किसान (एसजीके) पोर्टल और ई-गन्ना एप की व्यवस्था को समझने के लिए बिहार सरकार के ईख पदाधिकारी, गन्ना उद्योग विभाग की पीएमयू और तकनीकी एजेंसी डेक्सियन इंडिया टेक्नोलाजी प्राइवेट लिमिटेड की तीन सदस्यीय टीम 21 और 22 सितंबर को लखनऊ में रहेगी।

टीम जमीनी स्तर पर डिजिटल व्यवस्था का अध्ययन करेगी। लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान में होने वाली बैठक में ऑनलाइन गन्ना सर्वेक्षण, बेसिक कोटा, सट्टा आगणन, गन्ना कैलेंडर, पारदर्शी पर्ची जारी करने, गन्ने की आपूर्ति और मूल्य भुगतान की प्रक्रिया समझाई जाएगी।

किसान अपनी गन्ना आपूर्ति को रियल टाइम ट्रैक कर सकें, इसकी व्यवस्था भी टीम देखेगी। किसानों की शिकायतों के आनलाइन और त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया का भी अध्ययन होगा। प्रदेश में करीब 48 लाख गन्ना आपूर्तिकर्ता सदस्य हैं। इनके लिए 158 सहकारी गन्ना विकास समितियों, 28 चीनी मिल समितियों और 121 चीनी मिलों के बीच समन्वय से यह व्यवस्था संचालित है।

यह भी पढ़ें- कोयला संकट के बावजूद योगी सरकार में बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुचारु, दिन में कटौतीमुक्त बिजली