Move to Jagran APP

समाजवादी पार्टी के एक बड़े नेता भाजपा से मिले हैं : शिवपाल

समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी कार्यालय में मीडिया को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने प्रोफेसर रामगोपाल यादव पर भी निशाना साधा।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 23 Oct 2016 03:14 PM (IST)Updated: Sun, 23 Oct 2016 07:17 PM (IST)
समाजवादी पार्टी के एक बड़े नेता भाजपा से मिले हैं  : शिवपाल

लखनऊ (जेएनएन)। अखिलेश यादव मंत्रिमंडल से बर्खास्त शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में लडऩे की घोषणा की। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आज पार्टी कार्यालय में मीडिया को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने प्रोफेसर रामगोपाल यादव पर भी निशाना साधा।

loksabha election banner

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मुझे मंत्री पद से बर्खास्तगी की जरा भी चिंता नहीं है। प्रदेश की जनता तो समाजवादी पार्टी के साथ है।

पढ़ें- अमर सिंह के करीबियों पर गाज, चाचा शिवपाल यादव समेत चार मंत्री बर्खास्त

हम उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2017 के लिए पार्टी मुखिया मुलायम सिंह के साथ मैदान में उतरेंगे। उनके नेतृत्व में ही विधानसभा का चुनाव भी लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि नेताजी ने मेहनत से पार्टी को खड़ा किया और आज पार्टी ऊंचे मुकाम पर है।

पढ़ें- सपा महासचिव रामगोपाल यादव का ऐलान-अखिलेश का विरोध करने वाला हारेगा

अब एक बार फिर से चुनाव का समय है। हम इसको बड़ी चुनौती के रूप में ले रहे हैं। हमको भरोसा है कि एक बार फिर प्रदेश की जनता नेताजी के साथ आएगी। मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा और सरकार बनाएंगे।

पढ़ें- सीएम अखिलेश के आज तुरुप का पत्ता चलने का दिन

शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल को आड़े हाथ लिया। शिवपाल ने उनका नाम नहीं लिया लेकिन कहा कि सपा के साथ है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिहं यादव ने राम गोपाल का नाम लिए बिना कहा कि सीबीआइ के डर से वह सपा को कमजोर करने का षडय़ंत्र रच रहे हैं।

पढ़ें- आदित्य यादव ने कहा, अखिलेश भैया ही हैं मुख्यमंत्री पद के सही उम्मीदवार

उन्होंने राम गोपाल यादव पर भाजपा से मिले होने का भी आरोप लगाया। शिवपाल ने कहा कि सीबीआई से बचने के लिए पार्टी के एक बड़े नेता भाजपा से मिले हैं। वह भाजपा के ही एक बड़े नेता (अमित शाह) से मिले हुए हैं।

देखें तस्वीरें : लखनऊ में आज की राजनीतिक हलचल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.