Move to Jagran APP

भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर को इलाहाबाद हाई कोर्ट से जमानत मिली

सहारनपुर में जातीय हिंसा के आरोपी भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर रावण को इलाहाबाद हाई कोर्ट से आज जमानत मिल गई है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 02 Nov 2017 12:15 PM (IST)Updated: Thu, 02 Nov 2017 03:34 PM (IST)
भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर को इलाहाबाद हाई कोर्ट से जमानत मिली
भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर को इलाहाबाद हाई कोर्ट से जमानत मिली

सहारनपुर (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश को उत्तराखंड तथा हरियाणा से जोडऩे वाले जिले सहारनपुर को जातीय हिंसा में झोंकने वाले चंद्रशेखर रावण को जमानत मिल गई है। चंद्रशेखर रावण को आज इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है। 

loksabha election banner

सहारनपुर में जातीय हिंसा के आरोपी भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर रावण को इलाहाबाद हाई कोर्ट से आज जमानत मिल गई है। चंद्रशेखर रावण के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।

सहारनपुर में 5 मई को हुई जातीय हिंसा में आरोपी भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर रावण और डिप्टी चीफ कमल वालिया सहित 4 लोगों की इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत मंजूर कर ली है। हाईकोर्ट ने चन्द्रशेखर रावण और डिप्टी चीफ कमल वालिया की गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित मानते हुए जमानत अर्जी मंजूर की है।

कोर्ट ने जातीय हिंसा से जुड़े 4 मामलों में भीम आर्मी चीफ और डिप्टी चीफ सहित 4 लोगों को जमानत दे दी है। वहीं एक मामले में पहले ही भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर रावण को सेशन कोर्ट सहारनपुर से जमानत मिल चुकी है। इसके अलावा आईटी एक्ट के एक मामले में सहारनपुर सेशन कोर्ट में सुनवाई हो रही है।

चन्द्रशेखर रावण और कमल वालिया की ओर दाखिल जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए जस्टिस मुख्तार अहमद की एकलपीठ ने जमानत मंजूर की है। रावण सहित कई अन्य पर हत्या के प्रयास, लूट, बलवा और आगजनी जैसे गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसके बाद हिमाचल प्रदेश से रावण की गिरफ्तारी हुई थी।

सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा के मामले में दलितों की ओर से गैर दलित पक्ष पर 25 मुकदमे दर्ज कराये गए थे। जिसके जवाब में भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर रावण सहित कई अन्य के खिलाफ क्रास एफआईआर में 10 मुकदमे दर्ज कराये गए थे। इनमें से 6 में भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर रावण और डिप्टी चीफ कमल वालिया को भी आरोपी बनाया गया है। चन्द्रशेखर रावण और डिप्टी चीफ कमल वालिया दोनों सहारनपुर जेल में बन्द हैं। 

चंद्रशेखर रावण में इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप

भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने चंद्रशेखर उर्फ रावण के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। भीम आर्मी के प्रचार मंत्री टिंकू कपिल ने कहा कि भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण से मिलने कई पदाधिकारी जेल में गए थे। चंद्रशेखर का स्वास्थ्य टाइफाइड बुखार होने की वजह से दस दिन से खराब चल रहा था।

हालत में सुधार ना होने पर जेल प्रशासन ने उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। तबीयत में कुछ सुधार होने के बाद चंद्रशेेखर को जेल में शिफ्ट कर दिया। मगर उनकी हालत फिर से बिगड़ने लगी है। भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने चंद्रशेखर को बेहतर इलाज एवं कड़ी सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर चंद्रशेखर को कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा और भीम आर्मी आंदोलन करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.