यूपी के 34 जिलों में भाजपा की ई-बुक का विमोचन, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- सेवा के संकल्प को बनाए रखें
राजनीति में सेवा के संकल्प का आह्वान करते हुए उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अन्य दलों से अलग पहचान बनाए रखने का यही मूल मंत्र है।
लखनऊ, जेएनएन। राजनीति में सेवा के संकल्प का आह्वान करते हुए उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अन्य दलों से अलग पहचान बनाए रखने का यही मूल मंत्र है। सोमवार को प्रदेश के 34 संगठनात्मक जिलों में वर्चुअल कार्यक्रमों के जरिए जिला ई-बुक ‘सेवा ही संगठन’ का विमोचन किया गया। बलरामपुर जिले की ई-बुक का विमोचन करते हुए स्वतंत्र देव ने सेवा कार्य जारी रखने पर जोर दिया।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मैनपुरी जिले की ई-बुक का विमोचन करते हुए कहा कि कार्यकर्ता अन्त्योदय की भावना से प्रेरित होकर सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र को आत्मसात करें और जनसेवा में जुटे रहें। प्रदेश, मंडल व जिला स्तर पर तैयार गईं ई-बुक के अब जिला स्तर पर हो रहे विमोचन कार्यक्रम में प्रभारी के तौर पर लखनऊ महानगर व जिले में सुरेश खन्ना, मुरादाबाद व प्रयागराज यमुनापार में डॉ.महेन्द्र सिंह, बरेली महानगर व मेरठ महानगर में श्रीकांत शर्मा, आजमगढ़ व अलीगढ़ महानगर में सुरेश राणा मौजूद रहे।
इसी प्रकार लखीमपुर में अशोक कटारिया, अयोध्या जिला, महानगर व प्रतापगढ़ में नीलकंठ तिवारी, हमीरपुर में रवींद्र जायसवाल, झांसी महानगर व फतेहपुर में रामनरेश अग्निहोत्री, कानपुर देहात में महेश गुप्ता, कन्नौज व हाथरस में भूपेंद्र चौधरी, फर्रुखाबाद में मुकुट विहारी वर्मा, जालौन में नीलिमा कटियार, बाराबंकी व मीरजापुर में दारा सिंह चौहान, बिजनौर व शाहजहांपुर में कपिल देव अग्रवाल ई-बुक का डिजिटल माध्यम से विमोचन किया।
बागपत में धर्म सिंह सैनी, अमरोहा में विजय कश्यप, गौतमबुद्धनगर में जय प्रताप सिंह, कासगंज में अनिल शर्मा, फीरोजाबाद में राजेंद्र प्रताप मोती सिंह, गाजीपुर में आनंद स्वरूप शुक्ला व चंदौली जिले में रमाशंकर पटेल ने ई-बुक का डिजिटल माध्यम से विमोचन किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, सुरेन्द्र नागर, सत्यपाल सैनी, सुनीता दयाल, देवेन्द्र चौधरी, कमलावती सिंह, प्रकाश पाल, प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, प्रियंका सिंह रावत, प्रदेश मंत्री संजय राय, सुभाष यदुवंश, मीना चौबे, अनामिका चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह व महेश चन्द्र श्रीवास्तव प्रमुख रूप से उपस्थित थे।