Move to Jagran APP

भारत माता की जय बोलने में कोई हर्ज नहीं : फरीद महफूज किदवई

प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हाजी फरीद महफूज किदवई ने कहा कि भारत माता की जय बोलने में कोई हर्ज नहीं है। मैं भी भारत माता की जय बोलता हूं। इस संदर्भ में देवबंद को फतवा नहीं जारी करना चाहिए था। नदवा की तारीफ की जानी चाहिए

By Ashish MishraEdited By: Published: Sat, 09 Apr 2016 09:13 AM (IST)Updated: Sat, 09 Apr 2016 09:18 AM (IST)
भारत माता की जय बोलने में कोई हर्ज नहीं : फरीद महफूज किदवई

लखनऊ। प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हाजी फरीद महफूज किदवई ने कहा कि भारत माता की जय बोलने में कोई हर्ज नहीं है। मैं भी भारत माता की जय बोलता हूं। इस संदर्भ में देवबंद को फतवा नहीं जारी करना चाहिए था। नदवा की तारीफ की जानी चाहिए कि 40-50 प्रार्थनापत्र पड़े होने के बावजूद इस पर कोई फतवा जारी नहीं किया।

loksabha election banner

पत्रकारों से वार्ता के दौरान सवालों का जवाब दे रहे किदवई ने कहा कि देश में जब भी दंगे होते हैं फायदा भाजपा को होता है। दंगे से ही भाजपा सरकार बनी। वे फिर उत्तर प्रदेश में दंगा कराने की साजिश कर रहे हैं लेकिन अब लोगों की नजर में मोदी बेनकाब हो चुके हैं।

भाजपाई मानसिकता से उबर नहीं पा रहे राज्यपाल

हालांकि आजम खां के बाद किदवई भी राज्यपाल राम नाईक पर हमला करने से नहीं चूके। बोले, राज्यपाल भाजपाई होने की मानसिकता से उबर नहीं पा रहे हैं। तकनीकी शिक्षा में भी वह अनावश्यक हस्तक्षेप कर रहे हैं।

आइआइटी फीस में वृद्धि का विरोध

मंत्री ने कहा कि केंद्र द्वारा बढ़ाई गई आइआइटी फीस का प्रदेश सरकार विरोध करेगी। फीस बढ़ाने से आम छात्र शिक्षा से वंचित होगा। राज्य सरकार ने इंजीनियङ्क्षरग कॉलेजों में फीस की एकरूपता के लिए कमेटी गठित की है, जिसकी रिपोर्ट मिलते ही फीस एक जैसी होगी। जिस कॉलेज को भी फीस बढ़ानी होगी उसे इस कमेटी के पास जाकर फीस बढ़ाने का आधार बताना होगा।

यूपी में भी बंद हो शराब

यूपी में भी बिहार की तर्ज पर शराब बंदी होनी चाहिए। इस संदर्भ में वे मुख्यमंत्री से बात करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.