Move to Jagran APP

Bharat Bandh in UP: भारत बंद पर अखिलेश यादव तथा प्रियंका गांधी केंद्र सरकार पर बरसे

Bharat Bandh in UP भारत बंद को 11 राजनीतिक दलों के साथ समर्थन देने वाले समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस से केंद्र सरकार को किसान विरोधी तथा अरबपति लोगों की समर्थक बताया है। इसको लेकर अखिलेश यादव तथा प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 08 Dec 2020 02:32 PM (IST)Updated: Tue, 08 Dec 2020 02:47 PM (IST)
Bharat Bandh in UP: भारत बंद पर अखिलेश यादव तथा प्रियंका गांधी केंद्र सरकार पर बरसे
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी

लखनऊ, जेएनएन। कृषि कानून के खिलाफ किसानों के भारत बंद में किसानों से अधिक सक्रिय राजनीतिक दलों ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। बंद बेअसर होने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर गुस्सा निकाला है।

loksabha election banner

कृषि कानून के विरोध में किसानों के भारत बंद को 11 राजनीतिक दलों के साथ समर्थन देने वाले समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस से केंद्र सरकार को किसान विरोधी तथा अरबपति लोगों की समर्थक बताया है। इसको लेकर अखिलेश यादव तथा प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है।

अखिलेश यादव का शायराना अंदाज

कृषि कानून के विरोध में भारत बंद के दौरान मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शायराना अंदाज में ट्वीट करके भाजपा सरकार पर तंज कसा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, अपनी जमीं की खातिर हम माटी में जा लिपटेंगे... वो क्या हमसे निपटेंगे।

उनको सोमवार को कन्नौज में होने वाली किसान यात्रा से पहले ही लखनऊ पुलिस ने ने धारा-144 के उल्लंघन मामले में गिरफ्तार कर किया था। उनके खिलाफ लखनऊ में महामारी एकट के उल्लंघन का केस भी दर्ज किया गया है।

प्रियंका गांधी का भी हमलावर ट्वीट

कांंग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा, किसानों का साथ देने के लिए आज पूरे उप्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को नजरबंद एवं गिरफ्तार किया जा रहा है। कड़कड़ाती ठंड में बैठे किसानों के लिए खेती, किसानी एमएसपी बचाने के लिए ये "करो या मरो" की लड़ाई है। कांग्रेस कार्यकर्ता अपने आखिरी दम तक किसानों के साथ है।

प्रियंका गांधी ने कहा था कि जो किसान अपनी मेहनत से फसल उगाकर हमारी थालियों को भरता है, उन किसानों को भाजपा सरकार अपने अरबपति मित्रों की थैली भरने के दबाव में भटका हुआ बोल रही है। उन्होंने आगे कहा कि यह संघर्ष आपकी थाली भरने वालों और अरबपतियों की थैली भरने वालों के बीच है।

आइए, किसानों का साथ दें। प्रियंका गांधी ने कहा था कि भाजपा सरकार के पास 20,000 करोड़ का नया संसद कॉरिडोर बनाने तथा पीएम मोदी के लिए 16,000 करोड़ का स्पेशल जहाज खरीदने का पैसा है, लेकिन यूपी के गन्ना किसानों को 14000 करोड़ भुगतान कराने का पैसा नहीं है। 2017 से गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ा है। यह सरकार तो केवल देश के अरबपतियों के बारे में सोचती है।

यह भी पढ़ें: LIVE Bharat Bandh in UP: भारत बंद बेअसर, किसानों के बंद में फ्रंट पर सपा-कांग्रेस व आप के नेता-कार्यकर्ता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.