राहुल-कार्यकर्ता संवाद के लिए बनेगा सौ मीटर लंबा रैंप
कार्यकर्ताओं से संवाद करने को राहुल गांधी के लिए सौ मीटर लम्बा विशेष रैंप तैयार किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से करीब आठ घंटे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में केवल पंजीकृत कार्यकर्ता ही शा
लखनऊ (जेएनएन)। मिशन 2017 के लिए 29 जुलाई को 'यूपी उद्घोष' में ब्लाक व विधानसभा क्षेत्र स्तर के करीब 60 हजार कांग्रेसजन रमाबाई मैदान में एकत्र होंगे। कार्यकर्ताओं से संवाद करने को राहुल गांधी के लिए सौ मीटर लम्बा विशेष रैंप तैयार किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से करीब आठ घंटे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में केवल पंजीकृत कार्यकर्ता ही शामिल हो सकेंगे।
उत्तर प्रदेश के अन्य समाचार पढऩे के लिये यहां क्लिक करें
सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी तय की गयी। कोआर्डिनेशन का जिम्मा शंशाक शुक्ला को सौंपा गया जबकि रामकृष्ण द्विवेदी व सत्यदेव त्रिपाठी को मीडिया की जिम्मेदारी दी। कार्यक्रम स्थल पर संजीव सिंह, हरीश बाजपेयी, ओंकार नाथ सिंह, गौरव चौधरी व बोधलाल शुक्ला को अलग अलग काम सौंपा गया। भीड़ व्यवस्था सत्यवीर सिंह, पंजीकरण प्रमोद सिंह, सुरक्षा प्रबंध की निगरानी भगवती प्रसाद चौधरी करेंगे। खानपान कमेटी विजय बहादुर, मंचीय प्रबंधन भगवती प्रसाद चौधरी व राजाराम पाल, वीआइपी व्यवस्था अनुसुइया शर्मा एवं मदन मोहन शुक्ला व हनुमान त्रिपाठी संभालेंगे। चिकित्सा प्रबंध जियाराम वर्मा करेंगे। राहुल गांधी से कार्यकर्ता संवाद की व्यवस्था डा. ओम प्रकाश एवं संगठन मंत्री संजय दीक्षित करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर मंच से मिला हुआ लगभग सौ मीटर लंबा रैंप बनेगा, जिस पर चलकर राहुल कार्यकर्ताओं के बीच में पहुंचेंगे।
उत्तर प्रदेश की राजनीति के समाचार पढऩे के लिये यहां क्लिक करें
एक दावेदार को 15 समर्थक लाने होंगे
चुनाव प्रबंधन विशेषज्ञ प्रशांत किशोर की टीम द्वारा एकत्र किए गए नौ हजार से अधिक आवेदन पत्रों में छंटनी कर जिन दावेदारों को न्यौता भेजा गया है उसमें प्रत्येक को क्षेत्र से 15 कार्यकर्ता लाने को कहा गया है। ब्लाक व जिला कमेटियों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। रात्रि साढ़े आठ बजे तक चलने वाले कार्यक्रम में पंजीकृत कार्यकर्ता ही प्रवेश पा सकेंगे। प्रत्येक दावेदार को जल्द से जल्द सूची भेजने के लिए कहा गया। फोटो पहचान पत्र भी प्रवेश पाने के लिए दिखाना होगा।
प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी!
यूपी उद्घोष के जरिए चुनावी मुहिम की शुरुआत कराने के लिए प्रियंका गांधी के मौजूद रहने की चर्चाएं हैं। हालांकि इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि करने के लिए कोई तैयार नहीं। कम्युनिकेशन विभाग चेयरमैन सत्यदेव त्रिपाठी का कहना है कि राहुल गांधी के अलावा प्रभारी गुलाम नबी आजाद, मुख्यमंत्री पद की दावेदार शीला दीक्षित राजबब्बर, निर्मल खत्री, प्रमोद तिवारी व संजय सिंह मौजूद रहेंगे।