विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यात्रियों से मधुर व्यवहार करें रेलकर्मी, पढ़ाया गया सौहार्द का पाठ-अफसर ने सदाचार के टिप्स

By Anurag GuptaEdited By:
Published: Wed, 19 Dec 2018 10:24 AM (IST)

लखनऊ-बरौनी आज निरस्त। बंद रहेगी पूछताछ सेवा।

यात्रियों से मधुर व्यवहार करें रेलकर्मी, पढ़ाया गया सौहार्द का पाठ-अफसर ने सदाचार के टिप्स
यात्रियों से मधुर व्यवहार करें रेलकर्मी, पढ़ाया गया सौहार्द का पाठ-अफसर ने सदाचार के टिप्स

लखनऊ, जेएनएन। बदलते दौर में यात्री सुविधाओं में भी बदलाव आया है। आज यात्रा   के साथ यात्रियों को बेहतर सेवा देने के प्रयास हो रहे हैं। ऐसे में रेलकर्मियों, कुलियों व वेंडरों को अपने अच्छे आचरण से यात्रियों को सेवाएं देनी चाहिए। जिससे रेलवे की छवि और बेहतर हो सके। यात्रियों के साथ सदाचार के टिप्स मंगलवार को पूर्वोत्तर रेलवे मंडल कार्यालय में सहायक वाणिज्य प्रबंधक प्रथम एमपी सिंह ने दिए।

सहायक वाणिज्य प्रबंधक ने लखनऊ जंक्शन, ऐशबाग, बादशाहनगर और डालीगंज में तैनात टीसी, टीटीई, रिजर्वेशन क्लर्क, बुकिंग क्लर्क, पार्सल कर्मचारियों और कुलियों को सौहार्द का पाठ पढ़ाया। सहायक वाणिज्य प्रबंधक ने कहा कि जिन स्टेशनों पर यात्रियों को अच्छी सेवाएं दी जाती हैं, यात्री खुद उनकी रेटिंग बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि अनारक्षित टिकट काउंटर पर बैठे कर्मी भी टिकट लेने वाले यात्रियों से प्रेमपूर्ण व्यवहार करें, इससे रेलवे राजस्व में वृद्धि होगी।

लखनऊ-बरौनी आज निरस्त

बुधवार को लखनऊ जंक्शन-बरौनी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। दरअसल, मंगलवार को बरौनी से लखनऊ आने वाली ट्रेन 15203 निरस्त हो गई थी। जिस कारण यह ट्रेन बुधवार को लखनऊ नहीं आएगी।

बंद रहेगी पूछताछ सेवा

रेलवे की 139 पूछताछ सेवा बुधवार रात 10:30 बजे से गुरुवार सुबह 4:30 बजे तक प्रभावित रहेगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि रिकवरी बैकअप एक्टिविटी के चलते एनटीईएस (नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम) की 139 पूछताछ सेवा बंद रहेगी। इस बीच यात्रियों को वेबसाइट और मोबाइल एप के जरिए ट्रेनों की जानकारी मिलती रहेगी।