विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कासगंज में कमीशन के बंटवारे का Video Viral होने पर BDO निलंबित, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद नाराज

Published: Fri, 23 Oct 2026 06:40 PM (IST)

BDO Suspended: कासगंज में पटियाली के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) संजीव कुमार का 53 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विकास विभाग में हलचल थी।

पटियाली के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) संजीव कुमार निलंबित,  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

पटियाली के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) संजीव कुमार निलंबित,  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 

HighLights

  1. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश पर कासगंज के बीडीओ का निलंबन

  2. गोवंशी की मृत्यु पर गुरुवार को बदायूं के दो बीडीओ को किया गया था निलंबित

राज्य ब्यूरो, लखनऊ : कथित तौर पर विकास कार्यों में कमीशन के बंटवारे का गणित बताने वाले बीडीओ पर सख्त कार्रवाई की गई है। बीडीओ कासगंज जिले के पटियाली ब्लाक में तैनात है।

कासगंज से इंटरनेट मीडिया प्रसारित वीडियो में कथित तौर पर विकास कार्यों में कमीशन के बंटवारे का गणित बताने वाले कासगंज के पटियाली विकास खंड के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) संजीव कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश के बाद यह कार्रवाई हुई है। इससे पहले गुरुवार को गोशालाओं की व्यवस्था में लापरवाही पर बदायूं के दो बीडीओ को निलंबित किया गया था।

इंटरनेट मीडिया पर 21 अक्टूबर को बीडीओ संजीव कुमार का एक वीडियो प्रसारित हुआ था। 53 सेकंड के इस वीडियो में वह कहते हुए नजर आ रहे थे कि लेना जानते हैं, देना नहीं। इसके बाद कमीशन में डीडी से लेकर डीएम तक को बंटवारा किए जाने की बात कही जाती है।

कासगंज में पटियाली के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) संजीव कुमार का 53 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विकास विभाग में हलचल थी। वीडियो में 10 प्रतिशत कमीशन में से चार प्रतिशत अधिकारियों को देने की बात कही गई है। वीडियो सामने आने के बाद कमीशनखोरी को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

प्रसारित वीडियो में दस प्रतिशत में से चार प्रतिशत जिला विकास अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को बंटने की बात कही जा रही है। इसके अलावा वीडियो में 'सिस्टम बना हुआ है' और 'पूरा एक दे जाना, एक से कम नहीं लूंगा' जैसे शब्द सुनाई दी रहे है।

वीडियो का शुक्रवार को स्वतः संज्ञान लेते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद प्रथमदृष्टया गंभीर अनियमितता के संकेतों को देखते हुए उन्हें निलंबित कर मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।

वहीं गुरुवार को बीडीओ के निलंबन के संबंध में बताया गया कि बदायूं के म्याऊं विकास खंड के बीडीओ राकेश कुमार निराला को अभिगांव गोशाला में 20 गोवंशी की मृत्यु और सालारपुर विकास खंड के खंड विकास अधिकारी नितिन कुमार के विरुद्ध गोशाला में 14 गोवंशी की मृत्यु व लापरवाही के मामले में प्रथमदृष्टया जिम्मेदार पाये जाने पर निलंबित किया गया है। संयुक्त विकास आयुक्त बरेली मंडल को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

उपमुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास विभाग निर्देश दिए हैं कि सभी गोशालाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।