विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BBAU में पीजी स्किल कोर्स में आवेदन शुरू, मेरिट के आधार पर होगा एडमिशन; नोटिफिकेशन जारी

Published: Thu, 20 Aug 2026 03:44 PM (IST)

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीजी स्किल आधारित पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. बीबीएयू में पीजी स्किल कोर्स के आवेदन शुरू।

  2. 28 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण, प्रवेश मेरिट पर।

  3. पांच पीजी डिप्लोमा कोर्स में मिलेगा दाखिला।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीजी स्किल आधारित (नान-सीयूईटी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू कर दी है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट bbaudm.samarth.edu.in/2026/ के माध्यम से 28 अगस्त तक पंजीकरण कर सकते हैं। प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा।विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. अश्वनी कुमार सिंह ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया।

इस बार पीजी के पांच स्किल पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिए जाएंगे। इनमें फिल्म एंड थिएटर एक्टिंग एंड एडिटिंग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, मशीन लर्निंग एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में पीजी डिप्लोमा, योग थेरेपी में पीजी डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन और एमबीए (एग्जीक्यूटिव) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- BBAU में खेल कोटे से एडमिशन के लिए 27 को होगा फिजिकल टेस्ट, अपात्र अभ्यर्थी 23 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

आवेदन के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 500 रुपये, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 28 अगस्त है। प्रवेश से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के टोल-फ्री नंबर 18001805789 पर संपर्क कर सकते हैं।

यूजी की दूसरी मेरिट जारी

बीबीएयू ने स्नातक पाठ्यक्रमों में सीयूईटी के माध्यम से प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से मेरिट देखकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।