विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ : बाबा साहब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी में बड़ा बदलाव, छात्र समिति नहीं; अब कंपनी चलाएगी हॉस्टल मेस

Published: Wed, 15 Jul 2026 04:55 PM (IST)

बीबीएयू लखनऊ ने छात्रावास मेस व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है, अब छात्र समितियों की जगह टेंडर के माध्यम से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बीबीएयू हॉस्टल मेस अब निजी कंपनियों द्वारा संचालित होगा।

  2. मेस शुल्क 95 से बढ़कर 100 रुपये प्रतिदिन करने का प्रस्ताव।

  3. छात्र 21 दिन भोजन की अनिवार्यता पर रोष व्यक्त कर रहे।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) प्रशासन ने छात्रावासों की मेस व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव करने का निर्णय लिया है। अब तक छात्र समितियों द्वारा संचालित मेस को समाप्त कर टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से निजी कंपनियों को सौंपा जाएगा।

नई व्यवस्था के तहत मेस का संचालन तीन चयनित कंपनियों को सौंपा जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और मेस शुल्क में वृद्धि का प्रस्ताव है। वर्तमान में छात्र प्रतिदिन 95 रुपये का भुगतान करते हैं, जिसे बढ़ाकर 100 रुपये करने की योजना है।

प्रशासन ने क्या कहा?

प्रशासन का कहना है कि खाद्य सामग्री की बढ़ती कीमतों और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यह आवश्यक है। नई व्यवस्था से भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और समय पर भोजन उपलब्ध कराने की निगरानी की जाएगी।

हालांकि, 21 दिन भोजन करने की अनिवार्यता और पांच हजार रुपये मेस काशन मनी को लेकर विद्यार्थियों में रोष है। उनका कहना है कि उन्हें हर महीने 21 सौ रुपये का भुगतान करना होगा, भले ही वे खाएं या नहीं। कुलपति प्रो. आरके मित्तल ने इस नई व्यवस्था को पारदर्शिता और गुणवत्ता में सुधार का माध्यम बताया है।