विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लॉ और पॉलिटिकल साइंस बने छात्रों की पहली पसंद, BBAU में आए रिकॉर्ड आवेदन; बढ़ सकती है लास्ट डेट

Published: Wed, 12 Aug 2026 04:20 PM (IST)

बीबीएयू में सत्र 2026-27 के पीएचडी प्रवेश के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा है, खासकर विधि और पॉलिटिकल साइंस में, जहां सीटों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. विधि और पॉलिटिकल साइंस में पीएचडी की सीटों पर कड़ी प्रतिस्पर्धा।

  2. बीबीएयू में पीएचडी आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ी।

  3. यूजीसी नेट परिणाम जारी न होने के कारण तिथि विस्तार।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में सत्र 2026-27 के पीएच.डी प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है। खासतौर पर विधि में सिर्फ सात सीटों के लिए 50 आवेदन आने से यहां एक सीट पर सात से अधिक अभ्यर्थियों की दावेदारी है।

वहीं, पालीटिकल साइंस में 10 सीटों के सापेक्ष 68 आवेदन आए हैं, जबकि हिंदी में सिर्फ चार सीटों पर 30 अभ्यर्थियों ने दावेदारी की है। सामान्य रूप से आवेदन के लिए बुधवार तक दिए गए समय में 975 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 619 ने शुल्क जमा कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली। अब 31 अगस्त तक आवेदन का मौका देने की तैयारी है। जल्द ही इसकी सूचना जारी होगी।

बीबीएयू में बीते 27 जुलाई से पीएच.डी की आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। मुख्य परिसर में 26 से ज्यादा और सेटेलाइट कैंपस में सात विषयों में पीएच.डी के प्रवेश होंगे। एडमिशन कमेटी के चेयरपर्सन प्रो. अमित कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक 619 अभ्यर्थियों ने आवेदन प्रक्रिया पूरी की है। चूंकि अभी यूजीसी नेट परीक्षा का परिणाम जारी नहीं हुआ है। इसलिए तिथि बढ़ाई जा रही है।

 

प्रमुख कोर्सों में सीट वार आवेदन
विषय सीट आवेदन
विधि 7 50
पालीटिकल साइंस 10 68
एजुकेशन 8 46
बायोटेक्नोलाजी 9 21
हिंदी 4 30
मास कम्युनिकेशन 9 24
इतिहास 4 27
फार्मास्यूटिकल साइंसेज 12 29
हर्टिकल्चर 19 30