पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से बीबीए की छात्रा ने खुद को उड़ाया, कमरे में फैला खून Lucknow News
लखनऊ के गोमतीनगर के यमुना अपार्टमेंट की घटना बीबीए की छात्रा ने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से की आत्महत्या नहीं मिला सुसाइड नोट।
लखनऊ, जेएनएन। गोमतीनगर के यमुना अपार्टमेंट (एम 506) निवासी निजी कॉलेज से बीबीए की छात्रा शुभांगी ने शुक्रवार रात खुद को गोली से उड़ा लिया। उसने घटना को अंजाम पिता के नाम लाइसेंसी रिवॉल्वर से दिया। घटना के समय घर में व्यवसायी पिता सूर्यभान सिंह और मां दीप्ति मौजूद नहीं थे।
इंस्पेक्टर गोमतीनगर के मुताबिक मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है। अभी आत्महत्या का कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका है। छात्रा शुभांगी किसी बात को लेकर तनाव में थी। घटना के समय शुभांगी की मां दीप्ति पति सूर्यभान सिंह को लेकर डॉक्टर को दिखाने गई थी। घर में छोटा भाई और नौकर था। इसी बीच शुभांगी ने अपने कमरे का दरवाजा बंद दिया और खुद को गोली मार ली। माता-पिता घर पहुंचे तब दरवाजे का लॉक तोड़कर कमरे के अंदर गए। जहां शिवांगी लहूलुहान हालत में पड़ी थी, इसके बाद दोनो उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।