Move to Jagran APP

अब उत्तर प्रदेश के स्कूलों में बच्चों को पढ़ाया जाएगा महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण का पाठ

Mission Shakti in UP अब उत्तर प्रदेश के स्कूलों में महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण की सीख दी जाएगी। यूपी के योगी सरकार बेसिक और माध्यमिक शिक्षा के पाठ्यक्रमों में इस प्रकार के विषयों को शामिल करने जा रही है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 12:32 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 06:25 AM (IST)
अब उत्तर प्रदेश के स्कूलों में बच्चों को पढ़ाया जाएगा महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण का पाठ
अब उत्तर प्रदेश के स्कूलों में महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण की सीख दी जाएगी।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। अब उत्तर प्रदेश के स्कूलों में महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण की सीख दी जाएगी। यूपी के योगी सरकार बेसिक और माध्यमिक शिक्षा के पाठ्यक्रमों में इस प्रकार के विषयों को शामिल करने जा रही है। इस बदलाव के लिए शिक्षा विभाग प्रस्ताव तैयार कर रहा है। यह जानकारी शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने दी।

loksabha election banner

शिक्षा विभाग के प्रवक्ता के अनुसार आने वाले दिनों में बेसिक और माध्यमिक के विद्यार्थी महिलाओं से जुड़े मुद्दों के बारे पढ़ सकेंगे। केवल बेटियां ही नहीं, बेटों को भी महिला सशक्तीकरण का पाठ पढ़ाया जाएगा। यूपी में शारदीय से बासंतिक नवरात्र तक चलाए जा रहे मिशन शक्ति के तहत गत 25 अक्टूबर तक उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 6339 कालेजों में 5,57,383 छात्र-छात्राओं को वेबिनार, गोष्ठियां व प्रतियोगिता आदि के माध्यम से जागरूक किया गया।

मिशन शक्ति अभियान के दूसरे चरण का माइक्रोप्लान तैयार किया जा रहा है। इसमें पोर्टल तैयार करके विभिन्न विभागों में संचालित कार्यक्रमों की जानकारी व फोटो आदि अपलोड की जाएंगी। इस पोर्टल पर एक क्लिक पर महिलाओं से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध होंगी।

कुल 3,13,996 छात्र हुए जागरूक : मिशन शक्ति के तहत 1,46,177 शिक्षकों ने नौ दिन के अभियान में 3,13,996 छात्रों को जागरूक किया और शपथ ग्रहण कराई। मार्शल आर्ट की ऑनलाइन व ऑफलाइन कार्यशालाओं में 3007 कॉलेजों की 4,46,355 छात्राओं को प्रशिक्षित किया गया। इसके अलावा निबंध, पोस्टर लेखन, स्लोगन व प्रश्नोत्तरी प्रयोगिताओं में 2,57,036 छात्राओं ने हिस्सा लिया। लैंगिक समानता, घरेलू हिंसा से सुरक्षा, पाक्सो व महिला हेल्पलाइन से जुड़े कार्यक्रम दूसरे चरण में आयोजित किए जाएंगे। एक नवंबर को एनएसएस के जरिए साइबर सुरक्षा के जुड़े क्विज को लांच किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.