विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली में बनेगा पशु प्रजनन का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, पशुपालन विभाग और लीड्स जेनेटिक्स के बीच हुआ MoU

Published: Tue, 15 Sep 2026 10:45 PM (IST)

पशुपालन विभाग और लीड्स जेनेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच बरेली में उन्नत पशु प्रजनन के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने हेतु समझौता हुआ है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. बरेली में उन्नत पशु प्रजनन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित होगा।

  2. पशुपालन विभाग और लीड्स जेनेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच MoU।

  3. पशुधन विकास और आधुनिक प्रजनन तकनीकों का प्रसार होगा।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। बरेली में उन्नत पशु प्रजनन संबंधी सेंटर आफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए मंगलवार को पशुपालन विभाग ने लीड्स जेनेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता (एमओयू) किया है। मंगलवार को पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह और अपर मुख्य सचिव पशुधन मुकेश कुमार मेश्राम की उपस्थिति में एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया।

इस समझौते से प्रदेश में उन्नत पशु प्रजनन, डेयरी जेनेटिक्स, मूल्य संवर्धन तथा सर्कुलर इकोनामी के क्षेत्र में उत्कृष्टता केंद्र विकसित किया जा सकेगा।

इससे प्रदेश में अनुवांशिक क्षमता वाले पशुधन के विकास, प्रजनन तकनीको के प्रसार, तकनीकी प्रशिक्षण और पशुपालकों तक आधुनिक वैज्ञानिक तकनीको की पहुंच को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें- 100-200 नहीं; 4500 साल पुरानी हैं मांडी में मिलीं 3000 स्वर्ण मुद्राएं, गंगा घाटी सभ्यता के मिले ऐतिहासिक प्रमाण

इस मौके पर निदेशक प्रशासन एवं विकास डा. राजेंद्र प्रसाद, निदेशक रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र डा. संगीता तिवारी, चेयरमैन बीएल एग्रो ग्रुप घनश्याम खंडेलवाल, निदेशक लीड जेनेटिक्स नवनीत रविकर, ब्राजील के पशु प्रजनन वैज्ञानिक डा. मार्काेश विनिशियश और निदेशक इंटरनेशनल रिलेशन ब्राजील डा. राजेरियो बैरश उपस्थित रहे।