विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल स्थगित, आईबीए और यूएफबीयू में बनी सहमति

Published: Mon, 28 Sep 2026 12:07 AM (IST)

बैंक कर्मचारियों की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल फिलहाल टल गई है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल टली।

  2. आईबीए और यूएफबीयू के बीच वार्ता में बनी सहमति।

  3. शनिवार अवकाश घोषित करने पर उच्चस्तरीय समिति बनेगी।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। बैंकों में 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल फिलहाल टल गई है। रविवार रात इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आइबीए) और यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बीच हुई वार्ता में कई मुद्दों पर सहमति बनने के बाद यूएफबीयू ने प्रस्तावित हड़ताल और आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया।

यूएफबीयू की ओर से रविवार रात जारी सर्कुलर के मुताबिक, शेष शनिवार को अवकाश घोषित करने के मुद्दे पर आइबीए और यूएफबीयू की उच्चस्तरीय समिति गठित की जाएगी। समिति सभी विकल्पों पर विचार करेगी और सभी संबंधित पक्षों, खासकर ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए समाधान निकालने का प्रयास करेगी।

यूएफबीयू ने बताया कि आठ मार्च 2024 की बैठक के कार्यवृत्त में दर्ज शेष मुद्दों पर भी दोनों पक्ष जल्द समाधान के लिए बातचीत करेंगे। इन सहमतियों के बाद प्रस्तावित आंदोलन और हड़ताल को स्थगित करने का फैसला लिया गया है।