बहराइच में मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के साथ CM योगी आदित्यनाथ का घायलों के इलाज का निर्देश
Big Road Accident in UP उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बहराइच में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
लखनऊ, जेएनएन। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार तड़के बहराइच में सड़क दुर्घटना पर दुख प्रकट किया है। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया। इसके साथ बहराइच जिला प्रशासन को सभी घायलों का समुचित इलाज कराने का निर्देश भी दिया है। इस हादसे में छह लोगों ने जान गंवा दी है जबकि दस घायलों में पांच गंभीर हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बहराइच में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि बहराइच जिले में बहराइच-गोंडा हाईवे पर सोमवार तड़के जायरीनों से भरी वैन भीषण हादसे का शिकार हुई। वैन के सड़क के किनारे खड़े ट्रक में टकराने से छह जायरीनों की मौत हो गई, जबकि 10 घायलों में पांच गंभीर हैं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। सभी मृतक व घायल लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले है।
यह भी पढ़ें: UP Road Accident: बहराइच-गोंडा हाईवे पर खड़े ट्रक में जा घुसी गाड़ी, हादसे में 6 की मौत- 10 गंभीर
यह भी देखें: यूपी के Bahraich में दर्दनाक सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत 10 घायल