यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bad Weather in UP : आंधी-बारिश का प्रभाव,दूसरे दिन भी लखनऊ-दिल्ली के बीच चार फ्लाइटें निरस्त
Impact of Bad Weather in UP on Flights लखनऊ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट एआइ 2461 भी निरस्त रही। इसी ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लखनऊ : आंधी-बारिश व ओले पड़ने का असर विमान सेवाओं पर बरकरार है। शुक्रवार को भी लखनऊ-दिल्ली के बीच चार फ्लाइटें निरस्त रहीं। फ्लाइट निरस्त होने के पीछे एयरलाइंस ने यात्रियों को खराब मौसम वजह बताई है। निरस्त होने वाली चारों फ्लाइटें एयर इंडिया की हैं।
एयरलाइंस का दावा है कि ये फ्लाइटें शनिवार को फिर शुरू होंगी। लखनऊ और दिल्ली समेत कई शहरों में एक दिन पहले गुरुवार को तेज आंधी और बारिश से फ्लाइट परिचालन पर असर पड़ा था। मौसम विभाग ने भी अगले तीन दिनों के लिए मौसम और खराब होने का अलर्ट जारी किया था।
शुक्रवार को सुबह पांच बजे दिल्ली से लखनऊ आने वाली फ्लाइट एआई 2477 निरस्त रही। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट एआइ 2461 भी निरस्त रही।
इसी तरह दिल्ली से लखनऊ रात 10 बजे आने वाली फ्लाइट एआइ 12460 और लखनऊ से 10:55 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट एआइ 2461 निरस्त रही।
इनके अलावा लखनऊ से झारसुंगड़ा के बीच फ्लाइट एस 5-228 और एस 5-229 समेत दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद की फ्लाइटें तय समय से लेट रहीं।
