Rampur By Election 2022: आजम खां बोले- उपचुनाव में की जा रही बर्बरता, पुलिस के डर से लोग कर रहे पलायन
Rampur By Election 2022 रामपुर विधानसभा सीट पर आजम खां की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। आजम खां ने उपचुनाव में मतदान के दौरान पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि बर्बरता की जा रही है। लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है पीटा जा रहा है।
लखनऊ, जेएनएन। Rampur By Election 2022 यूपी में मैनपुरी लोकसभा सीट, रामपुर व खतौली विधानसभा सीट पर मतदान जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के ओर से बीजेपी (BJP) और पुलिस (UP Police) पर लगातार गंभीर आरोप लगा रहे हैं। सपा के दिग्गज नेता आजम खान (Azam Khan) ने रामपुर पुलिस (Rampur Police) पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस मतदान नहीं करने दे रही है। लोगों को घरों के अंदर कैद किया जा रहा है।
लोगों को मतदान करने से रोक रहा पुलिस प्रशासन
सपा नेता और रामपुर के पूर्व विधायक आजम खां ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि उपचुनाव में बर्बरता की जा रही है। लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इतना ही नहीं पुलिस प्रशासन पर हमलावर होते हुए आजम खां ने कहा कि लोगों को पीटा जा रहा है। पुलिस मोहल्लों में जाकर कह रही कि वोट मत डालना। एक मोहल्ले में पुलिस ने इतना धमकाया कि लोगों ने घरों में ताला लगाकर पलायन किया। हर जगह कहा जा रहा कि वोट डालने मत जाना।
मतदान के दौरान रामपुर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए
बता दें कि रामपुर विधानसभा सीट पर आजम खां की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। रामपुर में 18 मतदान केंद्र अति संवेदनशील हैं। इन पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। रामपुर सीट पर सपा नेता और पूर्व विधायक आजम खां ने समाजवादी पार्टी के करीबी असीम रजा मैदान में हैं। मैनपुरी और रामपुर सीट पर सपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। ये दोनों सीटें जीतने के लिए सपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। रामपुर में भाजपा ने आकाश सक्सेना को प्रत्याशी बनाया है। वहीं बीते दो दिनों में आजम खां पर भड़काऊ भाषण देने के दो मुकदमें भी दर्ज किए गए हैं।