Move to Jagran APP

आजम खां सबसे बड़ा देशद्रोही : साध्वी प्राची

विश्व हिन्दू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने आज लखीमपुर में एक बार फिर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां के खिलाफ जमकर आग उगली है। लखीमपुर के मैगलजंग एक कार्यक्रम में पहुंची साध्वी प्राची ने समाजवादी के फायर ब्रांड नेता आजम खां को सबसे बड़ा देश द्रोही बताया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 21 Jul 2015 03:43 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jul 2015 03:46 PM (IST)
आजम खां सबसे बड़ा देशद्रोही : साध्वी प्राची

लखनऊ। विश्व हिन्दू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने आज लखीमपुर में एक बार फिर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां के खिलाफ जमकर आग उगली है। लखीमपुर के मैगलजंग एक कार्यक्रम में पहुंची साध्वी प्राची ने समाजवादी के फायर ब्रांड नेता आजम खां को सबसे बड़ा देश द्रोही बताया।

loksabha election banner

मैगलगंज के सिद्धेश्वरी आश्रम में आज साध्वी प्राची का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर साध्वी प्राची ने कहा कि उत्तर प्रदेश का कैबिनेट मंत्री आजम खां सबसे बड़ा देशद्रोही है। आजम खां समाज में सिर्फ अस्थिरता लाने वाले बयान देता है। जिसके कारण ही दंगे-फसाद होते हैं। उन्होंने कहा कि इस पीठ की यज्ञशाला को भी आजम खां के कहने पर ही तोड़ा गया है। उन्होने कहा कि कल सभी लोगा 11 बजे लखीमपुर पहुंच कर डीएम का घेराव करेगे।

गौरतलब है कि करीब एक हफ्ते पहले कुछ लोगों ने एनएच-24 पर मैंगलगंज कस्बे में सिद्धेश्वरी आश्रम की यज्ञशाला को आग के हवाले कर दिया था। इसके बाद से वहां के लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है। इस मामले में राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर समेत दो सौ लोगों के खिलाफ नेशनल हाईवे जाम करने का मुकदमा भी दर्ज किया गया। आज यहां पर साïध्वी प्राची का कार्यक्रम भी इसी घटना के विरोध में रखा गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.