Move to Jagran APP

Azadi Ka Amrit Mahotsav : सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- राष्ट्र प्रथम का भाव बनाएगा भारत को विश्वशक्ति

Azadi Ka Amrit Mahotsav मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं होमगार्ड विभाग के जवानों को धन्यवाद दूंगा जिन्होंने विकास खंड स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक इस वृहद जागरूकता मार्च के माध्यम से राष्ट्रीयता का भाव प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के लिए कार्य किया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 12:29 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 12:29 PM (IST)
Azadi Ka Amrit Mahotsav : सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- राष्ट्र प्रथम का भाव बनाएगा भारत को विश्वशक्ति
Azadi Ka Amrit Mahotsav : सीएम योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, जेएनएन। Azadi Ka Amrit Mahotsav : देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने रविवार को होमगार्ड विभाग की तिरंगा मोटर साइकिल यात्रा का समापन किया। अपने सरकारी आवास, पांच कालीदास मार्ग पर इस अवसर पर उन्होंने होम गार्ड विभाग के जवानों का हौसला भी बढ़ाया।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होमगार्ड विभाग (Home Guard Department) के सभी जवानों में हौसला भरा। उन्होंने जवानों को प्रोत्साहित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी अपने मन मे राष्ट्र प्रथम का भाव रखें, तभी देश विश्वशक्ति बन सकेगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 25 वर्षों के लिए एक अमृत काल हम सभी के सामने निर्धारित किया है। अब हमको तय करना है कि 25 वर्षों के लिए हमारी कार्ययोजना क्या होगी। इस दौरान हमें अपने भारत को कहां ले जाना है। उन्होंने कहा कि मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मना रहा है। हर नागरिक की सहभागिता से यह राष्ट्रीय उत्सव बन गया है।

उन्होंने कहा कि एक समृद्ध और सुरक्षित भारत के लिए हर व्यक्ति को अपने स्तर पर प्रयास करना होगा। अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। ईमानदारी के साथ किए गए प्रयास, सार्थक परिणाम हमारे सामने प्रस्तुत करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं होमगार्ड विभाग के जवानों को धन्यवाद दूंगा, जिन्होंने विकास खंड स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक इस वृहद जागरूकता मार्च के माध्यम से राष्ट्रीयता का भाव प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के लिए कार्य किया है। आज यहां तिरंगा मार्च के माध्यम से उसकी एक झलक हमें भी देखने को मिली है।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश में होमगार्ड्स विभाग ने ब्लाक, जिला और मंडल स्तर पर तिरंगा मोटरसाइकिल यात्रा निकालने के बाद आज लखनऊ में यात्रा निकाली। पांच कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यात्रा का समापन किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.