Move to Jagran APP

Ayodhya: दीपावली पर 14 लाख 50 हजार दीपों से जगमगाएगी रामनगरी, दीप प्रज्वलन पर खर्च होंगे पौने दो करोड़ रुपये

अयोध्या में इस बार दीप प्रज्वलन पर करीब पौने दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। दीपावली पर 14 लाख 50 हजार दीप जलाने की योजना बनाई गई है। अवध विश्वविद्यालय ने दीपोत्सव के टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली है। दीया-बाती-कपूर व तेल पर खर्च होंगे एक करोड़ 28 लाख रुपये।

By JagranEdited By: Vrinda SrivastavaPublished: Sun, 25 Sep 2022 08:19 AM (IST)Updated: Sun, 25 Sep 2022 08:19 AM (IST)
Ayodhya: दीपावली पर 14 लाख 50 हजार दीपों से जगमगाएगी रामनगरी, दीप प्रज्वलन पर खर्च होंगे पौने दो करोड़ रुपये
दीपावली पर 14 लाख 50 हजार दीपों से जगमगाएगी रामनगरी.

अयोध्या, जागरण संवाददाता। दीपोत्सव के छठे संस्करण की तैयारी तेजी से चल रही है। राम की पैड़ी के घाटों पर दीप जलाने व इसकी व्यवस्था में कुल एक करोड़ 75 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके लिए अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने तीन हिस्सों में टेंडर किया था, जो अब खोला जा चुका है। इसमें प्रतिभा प्रेस एंड मल्टी मीडिया प्राइवेट लिमिटेड को सबसे बड़ा कार्य दो टेंडर की सामग्री की आपूर्ति का जिम्मा दिया गया है। अवध विश्वविद्यालय  प्रशासन चयनित फर्मों को जल्द ही कार्यादेश जारी करेगा। आवश्यक सामग्री की आपूर्ति तय समय पर ही होगी।

prime article banner

पहले हिस्से के टेंडर में दीया, बाती, कपूर व तेल की आपूर्ति होनी है, जिस पर एक करोड़ 28 लाख खर्च होंगे। बाल्टी, मग, मोमबत्ती, टोपी, छड़ी, परिचय पत्र, सीटी, वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी, रंगोली में प्रयुक्त होने वाले सामान की आपूर्ति 18.5 लाख से की जाएगी। 40 हजार से अधिक स्वयंसेवकों के लिए भोजन जलपान व्यवस्था पर साढ़े 18 लाख खर्च होंगे। इस बार कुल 14 लाख 50 हजार जलते दीपों का विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी है। दीपोत्सव के नोडल अधिकारी प्रो. अजय प्रताप सिंह ने सामग्री की आपूर्ति अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में सुनिश्चित करने का निर्देश फर्मों को दिया है।

रजा मुराद विश्वामित्र और शाहबाज खान बनेंगे रावण : 26 सितंबर से पांच अक्टूबर तक सरयू तट स्थित लक्ष्मण किला परिसर में प्रस्तावित रामलीला में बालीवुड के दो दर्जन से अधिक जाने-माने कलाकार भूमिका अदा करेंगे। इनमें कुछ प्रमुख मुस्लिम कलाकार भी होंगे। बालीवुड में करीब चार दशक से रोबीली आवाज और जीवंत अभिनय से विशिष्ट पहचान रखने वाले रजा मुराद इस बार की रामलीला में विश्वामित्र की भूमिका का निर्वहन करेंगे, तो चंद्रकांता फेम एक अन्य मशहूर सिने स्टार शाहबाज खान रावण की भूमिका में होंगे।

शाहबाज खान तो पहले भी रावण की भूमिका निभा चुके हैं जबकि रजा मुराद ने रामलीला के प्रथम संस्करण में अहिरावण की भूमिका निभाई थी। दूसरी बार उन्हें कुंभकर्ण की भूमिका के लिए चुना गया था। इस बार वह ऋषि विश्वामित्र की भूमिका का निर्वहन करते हुए श्रीराम एवं लक्ष्मण का मार्गदर्शन करते नजर आएंगे। बालीवुड की ही एक अन्य अभिनेत्री शीबा खान रामलीला के दूसरे संस्करण में मंदोदरी की भूमिका निभा चुकी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.